Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
खेल

कोहली ने पहली बार एक इनिंग में 9 सिक्स लगाए:सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, भारत में 42वां शतक लगाया

By poltix_INS_admin
September 28, 2026 3 Min Read
Comments Off on कोहली ने पहली बार एक इनिंग में 9 सिक्स लगाए:सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, भारत में 42वां शतक लगाया

भारत ने रविवार को तिरुवनंतपुरम में पहले वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 55वां शतक लगाया। उन्होंने नाबाद 139 रन की पारी खेली। कोहली ने पहली बार किसी वनडे में इनिंग में 9 सिक्स लगाए। वे वनडे में सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। कोहली ने एक देश में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी की। दोनों ने भारत में 42-42 शतक लगाए हैं। भारत-वेस्टइंडीज मैच के टॉप-7 रिकॉर्ड्स… 1. कोहली 15 हजार वनडे रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी कोहली ने वनडे में 303 पारियों में अपने 15 हजार रन पूरे कर लिए। वे सबसे कम पारियों में इस मुकाम तक पहुंचने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन ने 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 377 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। 2. कोहली लिस्ट-ए में तेंदुलकर के 60 शतकों के बराबर पहुंचे कोहली ने रविवार को लिस्ट-ए क्रिकेट में अपना 60वां शतक पूरा किया। वे 338 पारियों में इस मुकाम तक पहुंचे। इसके साथ ही उन्होंने तेंदुलकर के लिस्ट-ए में सबसे ज्यादा शतकों की बराबरी भी कर ली। सचिन ने 538 पारियों में 60 शतक बनाए थे। लिस्ट-A सीमित ओवरों वाला क्रिकेट फॉर्मेट है। इसमें अंतरराष्ट्रीय वनडे और घरेलू स्तर पर खेले जाने वाले आधिकारिक एक-दिवसीय मुकाबले शामिल होते हैं। 3. कोहली एक देश में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भारत में कोहली का यह 42वां इंटरनेशनल शतक था। अब वे एक देश में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में तेंदुलकर के साथ टॉप पर हैं। दोनों ने भारत में 42-42 शतक लगाए हैं। 4. 112वीं बार रनचेज में जीत का हिस्सा रहे कोहली वनडे रनचेज में कोहली 112वीं बार टीम की जीत में शामिल रहे। वे वनडे में सबसे ज्यादा बार रनचेज में शामिल खिलाड़ियों में तीसरे नंबर पर हैं। तेंदुलकर 127 जीत के साथ पहले, धोनी 116 जीत के साथ दूसरे स्थान पर हैं। 5. कोहली ने एक वनडे मैच में पहली बार 9 छक्के लगाए कोहली ने तिरुवनंतपुरम में 9 छक्के लगाए। यह वनडे की एक पारी में उनका सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2023 में 8 छक्के लगाए थे। 6. विराट ने अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 10वां वनडे शतक लगाया। वे एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। वे श्रीलंका के खिलाफ भी 10 शतक लगा चुके हैं। अब उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 7. ग्रीव्स ने 32 साल की उम्र में पहला वनडे शतक लगाया वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्स ने तिरुवनंतपुरम में 101 रन की पारी खेली। उन्होंने 32 साल 213 दिन की उम्र में अपना पहला वनडे शतक लगा दिया। वे वेस्टइंडीज के लिए पहला वनडे शतक लगाने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए। क्लेटन लैम्बर्ट ने 36 साल 57 दिन की उम्र में मेडन वनडे सेंचुरी पूरी की थी। ——————————————- मैच की यह खबर भी पढ़ें… कोहली-गिल के शतक से भारत ने वेस्टइंडीज को हराया:पहला वनडे 8 विकेट से जीता; विराट ने सबसे तेज 15 हजार रन बनाए भारत ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 8 विकेट से हरा दिया है। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 295 रन बनाए। जवाब में भारत ने 41.4 ओवर में 2 विकेट पर 300 रन बनाकर मैच जीत लिया। पूरी खबर

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

बारिश में धुल सकता है आज का भारत-अफगानिस्तान मुकाबला:रद्द होने पर इंडिया एशियन गेम्स का सेमीफाइनल खेलेगी; क्या सूर्यवंशी को मिलेगा मौका

Next

एशियन गेम्स- पिंकी बलहारा ने कुराश में मेडल पक्का किया:भारतीय टीम विमेंस 25 मीटर पिस्टल में पदक की रेस में, आज 24 गोल्ड दांव पर

हाल की खबरें

  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर
  • भागवत बोले- धर्म संकट में आया तो देश खामियाजा भुगतेगा:धर्म और राष्ट्र अलग-अलग नहीं, दोनों एक-दूसरे पर निर्भर

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme