दीपके का ममता बनर्जी को धन्यवाद देने वाला पोस्ट बैन:कहा-10 अक्टूबर से पहले मेरा X हैंडल हटाया जा सकता है; इसी दिन कॉकरोच दिल्ली जाएंगे
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी को CJP आंदोलन का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया था। उन्होंने इसे लेकर X पर एक पोस्ट किया था, जिसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने बैन कर दिया। दीपके ने शनिवार को कहा कि अगर उनका X हैंडल 10 अक्टूबर से पहले हटा दिया जाए तो उन्हें हैरानी नहीं होगी। उन्होंने शुक्रवार रात X पर पोस्ट कर कहा कि अगर ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को पूरे देश से कॉकरोच दिल्ली पहुंचेंगे। ममता बोलीं- CJP, युवाओं और छात्रों के साथ खड़ी हूं दीपके ने ममता बनर्जी को टैग करते हुए X पर आंदोलन के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया था। TMC सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने इस पोस्ट को शेयर किया। इसके बाद X ने पोस्ट को बैन कर दिया। पोस्ट खोलने पर लिखा आ रहा है, स्थानीय नियमों के कारण यह कंटेंट X पर बैन है। ओ'ब्रायन ने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में पोस्ट को बैन किया गया। यह मामला ममता बनर्जी के CJP आंदोलन को समर्थन देने के एक दिन बाद सामने आया। ममता ने शुक्रवार को कहा था कि वह CJP, युवाओं और छात्रों के साथ पूरी तरह खड़ी हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है…