Skip to content
E-Paper
Light/Dark Button
July 23, 2026
pilogo

Primary Menu
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • ओडिशा
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • खेल
  • संपर्क
  • हमारे बारे में
  • Home
  • पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित ने अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा:74.82 मीटर दूर भाला फेंका; दो बार पैरालंपिक में गोल्ड जीत चुके
  • खेल

पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित ने अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा:74.82 मीटर दूर भाला फेंका; दो बार पैरालंपिक में गोल्ड जीत चुके

PI May 28, 2026 1 minute read
पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल ने अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। बुधवार को बेंगलुरु में उन्होंने 74.82 मीटर का भाला फेंका। सुमित ने यह कारनामा 8वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की जैवलिन थ्रो F64 स्पर्धा में किया।उन्होंने पांचवें प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की। एशियन पैरा गेम्स में 73.29 मीटर का थ्रो किया था सुमित ने अपना ही पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले उन्होंने 2023 में चीन के हांगझोउ में हुए एशियन पैरा गेम्स में 73.29 मीटर का थ्रो किया था। इस बार उन्होंने अपने पिछले बेस्ट प्रदर्शन से 1.53 मीटर ज्यादा दूरी हासिल की। एशियन गेम्स में भी इससे बेहतर प्रदर्शन करेंगे- सुमित रिकॉर्ड बनाने के बाद सुमित ने कहा, सोच रहा था कि वर्ल्ड रिकॉर्ड क्यों नहीं तोड़ पा रहा हूं। काफी समय हो गया था, लेकिन आज मैं यहां सिर्फ अपना पर्सनल बेस्ट करने आया था। उन्होंने आगे कहा, मुझे खुशी है कि मैंने अपना रिकॉर्ड 1.5 मीटर बेहतर किया। उम्मीद है कि मैं और मेरी टीम आने वाले पैरा एशियन गेम्स में भी इससे बेहतर प्रदर्शन करेंगे। 7 बार वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ चुके सुमित अब तक सात बार वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। उन्होंने जून 2019 में इटली में हुए वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स में 60.45 मीटर का भाला फेंककर पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। उस मुकाबले में उन्होंने सिल्वर मेडल भी जीता था। इसके बाद नवंबर 2019 में दुबई में हुए वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 62.88 मीटर का थ्रो किया। मार्च 2021 में बेंगलुरु में हुई नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सुमित ने 66.90 मीटर का थ्रो कर फिर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। अगस्त 2021 में टोक्यो पैरालंपिक के फाइनल में सुमित ने एक ही मुकाबले में तीन बार वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 66.95 मीटर, 68.08 मीटर और आखिर में 68.55 मीटर का थ्रो किया। इसी प्रदर्शन के साथ उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। इसके बाद जुलाई 2023 में पेरिस में हुए वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सुमित ने पहली बार 70 मीटर का आंकड़ा पार किया। उन्होंने 70.83 मीटर का थ्रो कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फिर 2023 में ही चीन के हांगझोउ में एशियन पैरा गेम्स में सुमित ने 73.29 मीटर का थ्रो किया। नीरज चोपड़ा से प्रेरणा मिली- सुमित सुमित को 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और 2022 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। सुमित हरियाणा के सोनीपत से हैं और ओलिंपिक मेडलिस्ट पहलवान योगेश्वर दत्त को अपना आदर्श मानते हैं। वहीं, जैवलिन स्टार नीरज चोपड़ा से भी उन्हें काफी प्रेरणा मिली है। पैरा जैवलिन क्या है? पैरा जैवलिन दिव्यांग एथलीटों की भाला फेंक स्पर्धा है। इसमें खिलाड़ी दौड़कर भाले को ज्यादा से ज्यादा दूरी तक फेंकते हैं। F64 पैरा एथलेटिक्स में वे खिलाड़ी शामिल होते हैं जिनका पैर घुटने के नीचे से कटा होता है। इस वर्ग के खिलाड़ी कार्बन-फाइबर से बने कृत्रिम पैर का उपयोग करते हैं। इसी की मदद से वे दौड़ते और थ्रो करते हैं।
  • Facebook
  • Share on X
  • LinkedIn
  • WhatsApp
  • Email
  • Copy Link

Post navigation

Previous: हैदराबाद IPL से बाहर, राजस्थान ने 47 रन से हराया:सूर्यवंशी ने 29 बॉल पर 97 रन बनाए; आर्चर को 3 विकेट
Next: सूर्यवंशी IPL में 600 रन बनाने वाले यंगेस्ट प्लेयर:5वीं बार 20 से कम गेंदों में फिफ्टी लगाई; एक सीजन में 65 सिक्स भी लगाए

Related Stories

  • खेल

सूर्यवंशी IPL में 600 रन बनाने वाले यंगेस्ट प्लेयर:5वीं बार 20 से कम गेंदों में फिफ्टी लगाई; एक सीजन में 65 सिक्स भी लगाए

PI May 28, 2026
  • खेल

वैभव बोले- गेल का रिकॉर्ड पता नहीं था:बस टीम के लिए खेलना था; गेल ने 30 बॉल में 100 बनाए थे, सूर्यवंशी 3 रन से चूके

PI May 28, 2026
  • खेल

नॉर्वे चेस में प्रज्ञानानंदा ने कार्लसन को हराया:गुकेश लगातार दूसरे राउंड में हारे, दिव्या ने असाउबायेवा को हराया

PI May 28, 2026

ताज़ा खबर

  • नीति आयोग के CEO बने अनुराग जैन:अशोक बर्णवाल एमपी के कार्यवाहक मुख्य सचिव नियुक्त; नई नियुक्ति तक प्रभार संभालेंगे
  • ललित मोदी 16 साल बाद भारत लौटेंगे:ED का जुर्माना रद्द; IPL का पैसा विदेश भेजने का केस; बोले- मैं लीग की भलाई चाहता था
  • ललित मोदी 16 साल बाद भारत लौटेंगे:ED का जुर्माना रद्द; IPL का पैसा विदेश भेजने का केस; बोले- मैं लीग की भलाई चाहता था
  • ममता समर्थक विधायक को मार्शलों ने विधानसभा से बाहर किया:TMC बागी गुट के MLA को बोलने से रोका था; दिनभर निलंबित रहे
  • इंदौर में विजयवर्गीय के घर के सामने दंपती का प्रदर्शन:बोले- छात्रों को कीड़े और आंदोलन को प्रायोजित क्यों कहा; पुलिस जबरन उठा ले गई

श्रेणियाँ

  • Delhi
  • E-paper
  • News
  • Technology
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कृषि
  • खेल
  • पंजाब
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय
  • व्यापार

Quick Links:

  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Whatsapp
  • संपर्क
  • हमारे बारे में

You May Have Missed

नीति आयोग के CEO बने अनुराग जैन:अशोक बर्णवाल एमपी के कार्यवाहक मुख्य सचिव नियुक्त; नई नियुक्ति तक प्रभार संभालेंगे
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

नीति आयोग के CEO बने अनुराग जैन:अशोक बर्णवाल एमपी के कार्यवाहक मुख्य सचिव नियुक्त; नई नियुक्ति तक प्रभार संभालेंगे

PI July 22, 2026 0
ललित मोदी 16 साल बाद भारत लौटेंगे:ED का जुर्माना रद्द; IPL का पैसा विदेश भेजने का केस; बोले- मैं लीग की भलाई चाहता था
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

ललित मोदी 16 साल बाद भारत लौटेंगे:ED का जुर्माना रद्द; IPL का पैसा विदेश भेजने का केस; बोले- मैं लीग की भलाई चाहता था

PI July 22, 2026 0
ललित मोदी 16 साल बाद भारत लौटेंगे:ED का जुर्माना रद्द; IPL का पैसा विदेश भेजने का केस; बोले- मैं लीग की भलाई चाहता था
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

ललित मोदी 16 साल बाद भारत लौटेंगे:ED का जुर्माना रद्द; IPL का पैसा विदेश भेजने का केस; बोले- मैं लीग की भलाई चाहता था

PI July 22, 2026 0
ममता समर्थक विधायक को मार्शलों ने विधानसभा से बाहर किया:TMC बागी गुट के MLA को बोलने से रोका था; दिनभर निलंबित रहे
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

ममता समर्थक विधायक को मार्शलों ने विधानसभा से बाहर किया:TMC बागी गुट के MLA को बोलने से रोका था; दिनभर निलंबित रहे

PI July 22, 2026 0

Contact Us:

For queries, questions, comments, suggestions, advertising inquiries,
please feel free to contact us.

Phone: +91  9929680280
Email: [email protected]

Address: 267/463 SEC-26, Pratap Nagar, Sanganer, Jaipur, Rajasthan – 302033

Quick Links

  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Whatsapp
  • संपर्क
  • हमारे बारे में

Follow us

  • facebook
  • x
  • instagram
  • youtube
  • Home
  • Whatsapp
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • संपर्क
  • हमारे बारे में
  • आंध्र प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • कर्नाटक
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • तमिलनाडु
  • पंजाब
  • पश्चिम बंगाल
  • बिहार
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
© 2026 Poltix Insight. All rights reserved. The content published on this website, including articles, images, graphics, and multimedia, is the intellectual property of Poltix Insight and may not be reproduced, distributed, or transmitted in any form without prior written permission.