Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

गुरुग्राम में भारत की सबसे बड़ी अपार्टमेंट डील:₹271 करोड़ में बिका पेंट हाउस, ऑटो सेक्टर के बड़े बिजनेसमैन ने DLF ‘द डहलियास’ में खरीदा

By देश | दैनिक भास्कर
August 10, 2026 2 Min Read
Comments Off on गुरुग्राम में भारत की सबसे बड़ी अपार्टमेंट डील:₹271 करोड़ में बिका पेंट हाउस, ऑटो सेक्टर के बड़े बिजनेसमैन ने DLF ‘द डहलियास’ में खरीदा
हरियाणा के गुरुग्राम में भारत की सबसे बड़ी अपार्टमेंट डील हुई। दिग्‍गज रियल एस्‍टेट कंपनी डीएलएफ ने अपने सुपर-लग्जरी प्रोजेक्ट में एक पेंटहाउस 271 करोड़ रुपए में बेचा। प्रति वर्ग फुट के हिसाब से ये डील देश में सबसे महंगी है। यह पेंटहाउस डीएलएफ फेज-5 में ‘द डहलियास’ में है, जिसे ऑटो सेक्टर की प्रमुख कंपनी इंपीरियल ऑटो के मालिक मानव सरदाना ने खरीदा है। ‘द डहलियास’ सोसाइटी अभी निर्माणाधीन है और इस प्रोजेक्‍ट में 420 सुपर-लग्जरी अपार्टमेंट और पेंटहाउस बनाए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में इन्फिनिटी पूल, आधुनिक जिम, स्पा, वेलनेस सेंटर, निजी सिनेमा, बच्चों का प्ले जोन, पेट पार्क जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इस पेंट हाउस का सुपर एरिया 17,200 वर्ग फुट है। सुपर एरिया के हिसाब से रेट ₹1.58 लाख प्रति वर्ग फुट बैठता है और कारपेट एरिया 10,500 वर्ग फीट के आधार पर इसकी कीमत करीब ₹2.6 लाख प्रति वर्ग फुट बनती है। हालांकि, इस डील पर किसी भी तरह की जानकारी शेयर करने से डीएलएफ ने मना किया है। अपार्टमेंट में क्या अलग है… 100 करोड़ से शुरू होती है अपार्टमेंट की कीमत गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड स्थित सेक्टर 54 में बसे ‘द डहलियास प्रोजेक्ट’ में एक साधारण अपार्टमेंट की कीमत भी 100 करोड़ से 170 करोड़ रुपए के बीच रखी गई है, जबकि पेंटहाउस की कीमत इससे भी कहीं ज्यादा है। डीएलएफ को इस सिंगल प्रोजेक्ट से ही ₹40,000 करोड़ से अधिक का रेवेन्‍यू मिलने की उम्मीद है। लॉन्चिंग के बाद से अब तक इसकी 65 प्रतिशत से ज्यादा यूनिट्स बिक भी चुकी हैं। अल्ट्रा-लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट DLF द डहलियास डीएलएफ लिमिटेड का एक अल्ट्रा-लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट है। लगभग 16.5 से 17 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट में करीब 9 ऊंची इमारतें (हाई राइज टावर्स) हैं, जिनमें कुल मिलाकर लगभग 421 बड़े घर और पेंटहाउस हैं। अपार्टमेंट में मिलेंगी ये लग्जरी सुविधाएं… अमीरों ने प्रोजेक्ट में दिखाई दिलचस्पी DLF का कहना है कि टियर-2 शहरों के 10 सबसे अमीर परिवार यहां अपार्टमेंट खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं। इससे पहले, DLF ने इस प्रोजेक्ट में एक रेजिडेंशियल फ्लैट भारतीय बिजनेसमैन और इन्वेस्टर मधुसूदन मुरलीधर केला को ₹120.7 करोड़ में बेचा था। ------------------- यह भी पढ़ें- हरियाणा के पूर्व सांसद ने ₹1,260 करोड़ में बेचा बंगला:11 साल पहले खरीदा, दिल्ली लुटियंस जोन में सबसे महंगी रियल एस्टेट डील की हरियाणा में जाने माने बिजनेसमैन और पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा दिल्ली में बंगला बिकने की वजह से सुर्खियों में हैं। दिल्ली के लुटियंस जोन में भगवानदास रोड पर उनका आलीशान बंगला 1,260 करोड़ रुपए में बिका है। हालांकि, इसका सौदा दिसंबर 2025 में कंपलीट हो गया था, लेकिन इसकी जानकारी अब सार्वजनिक हुई। पूरी खबर पढ़ें…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

रैगिंग से परेशान होकर डॉक्टर ने किया सुसाइड:सेकंड ईयर के चार सीनियर डॉक्टर सस्पेंड, गुजरात के सूरत की घटना

Next

गुरुग्राम में नौकरानी से मारपीट में कारोबारी की पत्नी गिरफ्तार:₹100 करोड़ के फ्लैट में मुंह दबाया, बाल खींचे; पड़ोसी ने VIDEO बनाया

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme