Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

17 बच्चों से भरी चलती स्कूल बस में लगी आग:अचानक धुआं उठने पर ड्राइवर ने सभी स्टूडेंट्स को निकाला, बैग और किताबें जलीं

By देश | दैनिक भास्कर
August 11, 2026 2 Min Read
Comments Off on 17 बच्चों से भरी चलती स्कूल बस में लगी आग:अचानक धुआं उठने पर ड्राइवर ने सभी स्टूडेंट्स को निकाला, बैग और किताबें जलीं
जैसलमेर में मंगलवार सुबह 6:30 बजे चलती स्कूल बस में अचानक भीषण आग लग गई। बस में 17 बच्चे सवार थे। इंजन से धुआं उठते ही ड्राइवर ने तुरंत बस रोककर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद कुछ ही मिनट में बस आग का गोला बन गई। हादसा सदर थाना इलाके के धऊवा गांव के पास हुआ। सूचना पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग बुझने तक बस जलकर कबाड़ हो चुकी थी। गनीमत रही कि किसी बच्चे को चोट नहीं आई। हालांकि बच्चों के स्कूल बैग, कॉपी-किताबें और बस में रखा अन्य सामान जल गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सीरवी ने बताया- सभी बच्चे सुरक्षित हैं। उन्हें परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। पहले देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS… इंजन वाले हिस्से से उठने लगा धुआं सदर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सीरवी ने बताया- बस पिथला गांव से बच्चों को लेकर शहर से करीब 12 किमी दूर डाबला रोड स्थित एसएम पब्लिक स्कूल जा रही थी। धऊवा के पास पहुंचते ही सड़क पर बने गड्ढे में अचानक आगे का पहिया आ जाने से बस में झटका लगा और शॉर्ट सर्किट हो गया। इंजन वाले हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगीं। ड्राइवर ने तुरंत बस रोकी, बच्चों को बाहर निकाला ड्राइवर ने बिना देर किए बस को सड़क किनारे रोक दिया। गेट खोलकर एक-एक कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर मदद की। बच्चों को बस से दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। समय रहते बच्चों को बाहर निकालने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना की सूचना पुलिस और नगर परिषद के अग्निशमन विभाग को दी गई। … यह खबर भी पढ़ें… स्कूल-बस हादसे में घायल छात्रा की मौत के बाद हंगामा:ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया, स्कूलों की गाड़ियां रोकी, 42 सीटर बस में मिले 98 बच्चे जयपुर जिले के जोबनेर में दो दिन पहले हुए स्कूल बस हादसे में घायल छात्रा की मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण भड़क गए। लोगों ने निजी स्कूलों की 4 बसों को रोककर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। (पूरी खबर पढ़ें)
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

पुणे में 4 साल की बच्ची पर कुत्तों का हमला:सिर में 80 से ज्यादा टांके लगे; 7 आवारा कुत्तों ने 43 सेकेंड तक काटा

Next

सोनिया बोलीं- मनमोहन सिंह को इतिहास सम्मान से याद करेगा:कोयला घोटाला केस में सुप्रीम कोर्ट की क्लीन चिट के बाद मोदी सरकार पर निशाना साधा

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme