Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

महाराष्ट्र में छात्राओं ने रिपोर्टर बनकर दिखाई बदहाल सड़क:छाते को माइक बनाकर बोली- सड़क और गड्ढों का पता नहीं चलता; MLA ने मरम्मत करवाई

By देश | दैनिक भास्कर
August 11, 2026 2 Min Read
Comments Off on महाराष्ट्र में छात्राओं ने रिपोर्टर बनकर दिखाई बदहाल सड़क:छाते को माइक बनाकर बोली- सड़क और गड्ढों का पता नहीं चलता; MLA ने मरम्मत करवाई
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में गड्‌ढों भरी सड़क से गुजर रही कुछ स्कूली छात्राओं ने वीडियो बनाया। इसमें वे किसी रिपोर्टर की तरह सवाल-जवाब कर रही थीं। हालांकि उन्हें अंदाजा नहीं था कि वीडियो को इतना रिस्पॉन्स मिलेगा और सड़क सुधार दी जाएगी। यह सड़क करजत तहसील की खांडपे-कोंडीवडे की तरफ जाती है। जिससे गुजरते वक्त स्कूल की छात्राओं ने सड़क की खराब हालत पर अपनी दोस्त से सवाल किया। इस पर लड़की मराठी में जवाब देती है- “यह सड़क समृद्धि महामार्ग जैसी है। चलने पर पेट का पानी भी नहीं हिलता।” तीसरी छात्रा, जो मोबाइल से वीडियो बनाते हुए कैमरापर्सन बनी थी, वह सड़क के गड्‌ढे दिखाते हुए कहती है- पता नहीं चल रहा है कि रास्ते में गड्‌ढे हैं या गड्‌ढों में रास्ता। हालांकि, वीडियो वायरल होते ही विधायक ने यहां गड्‌ढों को भरवा दिया है। उनका कहना है कि पिछले दिनों हुई बारिश के कारण सड़क का कुछ हिस्सा बह गया था। मानसून खत्म होने के बाद नई सड़क बना दी जाएगी। सड़क पर हुए गड्‌ढों की एक तस्वीर… स्कूल ड्रेस में थीं सभी छात्राएं, सड़क पर भर दिखा बारिश का पानी वीडियो बनाते वाली स्टूडेंट्स ने छतरी को बूम माइक की तरह इस्तेमाल किया। वीडियो के आखिर में एक छात्रा कहती है, “यह रिपोर्टर नेहा घारे हैं और उनके साथ कैमरापर्सन मानसी पवार हैं।” छात्राओं के इस अलग अंदाज वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद स्थानीय विधायक महेंद्र थोरवे ने सड़क के गड्ढे भरने के लिए अस्थायी काम कराए। सत्तारूढ़ शिवसेना से जुड़े विधायक महेंद्र थोरवे ने कहा कि भारी बारिश के कारण सड़क का कुछ हिस्सा बह गया था। ------------- ये खबर भी पढ़ें… उत्तर प्रदेश में डीएम ऑफिस जा रहे 300-बच्चों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा: हमीरपुर में तिरंगा लेकर खराब सड़क की शिकायत करने जा रहे थे उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में सड़क नहीं बनने पर मंगलवार को स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बच्चे तिरंगा लेकर डीएम से मिलने उनके ऑफिस जा रहे थे। लेकिन, पुलिस ने सभी को कलेक्ट्रेट के गेट पर ही रोक दिया। इस पर बच्चे दौड़कर अंदर जाने लगे, तो पुलिस ने उनको पकड़कर गेट से बाहर कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

पन्ना की खदान में मिला 50 लाख का हीरा:बारिश के पानी में चमक रहा था; साझेदार बोले- नीलामी से मिली रकम से शादी करेंगे

Next

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:नशेड़ियों के VIDEO पर फंसे भज्जी, रेप केस में डेरा प्रमुख को झटका; मंदिर में युवती की रील पर बवाल

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme