Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

मोहाली में पूर्व सरपंच के पति पर फायरिंग का VIDEO:दुकान के बाहर बैठे थे, रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी राइफल से गोलियां मारीं

By देश | दैनिक भास्कर
August 2, 2026 2 Min Read
Comments Off on मोहाली में पूर्व सरपंच के पति पर फायरिंग का VIDEO:दुकान के बाहर बैठे थे, रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी राइफल से गोलियां मारीं
मोहाली में रिटायर्ड फौजी ने पूर्व सरपंच के पति पर फायरिंग कर दी। इसमें उन्हें 3 गोलियां लगीं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई। फायरिंग के बाद आरोपी घर में छिप गया। सूचना के बाद पुलिस उसके घर पहुंची और कॉलर से पकड़कर अपने साथ ले गई। वारदात उस समय हुई, जब पूर्व सरपंच के पति अपनी दुकान के बाहर बैठे थे। दुकानदार ने बताया कि जब गोली चलने की आवाज आई तो वह दुकान से बाहर निकले। देखा कि उनके पेट में गोलियां लगी थीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है। आरोपी शराब के नशे में था। मामला खरड़ के गांव स्यालबा में सामने आया। जूतों की दुकान पर कहासुनी के बाद वारदात पुलिस के अनुसार आरोपी मनिंदरपाल सिंह वर्तमान में चंडीगढ़ में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा है। शनिवार रात छुट्टी लेकर वह गांव पहुंचा। गांव के बाजार में रजमीर की जूतों की दुकान है। जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर चला। लेकिन कुछ देर बाद मनिंदरपाल सिंह अपनी लाइसेंसी 12 बोर राइफल लेकर बाजार में पहुंचा। पेट और हाथ में लगी गोली आते ही उसने रजमीर पर फायरिंग कर दी। एक गोली रजमीर के पेट और दूसरी हाथ में लगी। गोली लगते ही रजमीर जमीन पर गिर गए। लोग उन्हें तुरंत पीजीआई ले गए। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। गोली चलाकर घर में आकर छिप गया गोली चलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। वारदात के बाद रिटायर्ड फौजी भागकर अपने घर में घुस गया और अंदर से गेट बंद कर लिया। गुस्साए लोगों ने उसके घर का घेराव कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर मशक्कत के बाद दरवाजा खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी लाइसेंसी राइफल भी कब्जे में ले ली। प्रत्यक्षदर्शी बोला- 3 फायर किए प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि गांव के ही रिटायर्ड फौजी ने रजमीरपर फायर किए हैं। तीन फायर किए थे। रजमीर की हालत नाजुक है। वह हमारे पड़ोसी हैं। वह बहुत बढ़ियां आदमी हैं। मामले में बनती कार्रवाई की जाए।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

हिमाचल के मंडी में भूकंप के झटके:रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता; अफरातफरी में लोग घरों से बाहर निकले

Next

गोवा में कांग्रेस-GFP में गठबंधन पर चर्चा:AAP ने साथ आने के संकेत दिए; अगले साल चुनाव, BJP का लगातार चौथी बार सरकार बनाने का लक्ष्य

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme