Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
खेल

पिता की मौत पर मेसी का इमोशनल पोस्ट:लिखा- लगता नहीं ज्यादा समय फुटबॉल खेल पाऊंगा; रोनाल्डो का कमेंट- हिम्मत रखो लियो

By poltix_INS_admin
August 13, 2026 3 Min Read
Comments Off on पिता की मौत पर मेसी का इमोशनल पोस्ट:लिखा- लगता नहीं ज्यादा समय फुटबॉल खेल पाऊंगा; रोनाल्डो का कमेंट- हिम्मत रखो लियो

फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने पिता की मौत के बाद बुधवार को इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- ‘मैंने सिर्फ फुटबॉल खेला है। अब मुझे नहीं लगता कि आपके बिना इसे ज्यादा समय तक जारी रख पाऊंगा।’ इस पोस्ट पर पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानों रोनाल्डो ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- ‘इस मुश्किल वक्त में आपको और आपके परिवार को ह्यूज हग। लियो, हिम्मत रखो लियो।’ पिता की मौत के बाद मेसी ने फुटबॉल से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक लिया है। 7 अगस्त को 68 साल की उम्र में मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। अर्जेंटीना के शहर रोसारियो के एक मेडिकल क्लिनिक में उन्होंने दम तोड़ा। मेसी का इंस्टाग्राम पोस्ट… मेसी की पोस्ट पर रोनाल्डो का कमेंट… मेसी बोले- तुम्हारे बिना क्या करुंगा मेसी ने पोस्ट में लिखा- ‘मैं तुम्हारे बिना क्या करूंगा, यह नहीं जानता। मुझे नहीं पता कि आगे कैसे बढ़ना है।’ उन्होंने कहा- ‘तुम शुरुआत से मेरे साथ थे और बहुत कम समय बचा था। तुम थोड़ा और इंतजार क्यों नहीं कर सके, ताकि हम इसे साथ में पूरा कर पाते?’ जॉर्ज अपने बेटे लियोनेल के पूरे करियर में उनके साथ रहे। वे बार्सिलोना में मेसी के शुरुआती सालों से उनके साथ थे। पिता की इच्छा पर मेसी वर्ल्ड कप खेले 39 साल के अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने बताया कि वर्ल्ड कप में खेलने की एक वजह उनके पिता की इच्छा थी। अर्जेंटीना फाइनल में स्पेन से 1-0 से हार गई थी। मेसी ने टूर्नामेंट में 8 गोल किए थे। मेसी ने कहा- ‘तुम हमेशा मुझसे FIFA वर्ल्ड कप में खेलने के लिए कहते थे। टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ दिन पहले तुम्हारी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी।’ उन्होंने कहा- ‘यह पहली बार था, जब तुम किसी टूर्नामेंट में नहीं रहने वाले थे। हर मैच खत्म होने के बाद मैं तुम्हारे मैसेज का इंतजार करता था।’ अल्जीरिया के खिलाफ गोल के बाद रोए थे मेसी वर्ल्ड कप के दौरान मेसी ने शुरुआती मैच में अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी। वे अपना पहला गोल सेलिब्रेट करते समय रोने लगे। बाद में उन्होंने बताया इसकी वजह उनके पिता की खराब तबीयत थी। मेसी ने कहा कि वह फाइनल अपने पिता के लिए जीतना चाहते थे। मेरे पास दूसरा वर्ल्ड कप घर लाने की ऊर्जा नहीं बची थी। उन्होंने आगे कहा- ‘हम चैंपियन नहीं बन सके, लेकिन तुम्हें पता नहीं है कि हमने हर मैच का कितना आनंद लिया। एक बार फिर तुम सही थे, मुझे वहां होना था और खेलना था।’ कहा- बच्चों में पिता की याद को जिंदा रखूंगा मेसी ने लिखा कि वह अपने बच्चों की परवरिश के जरिए पिता की याद को जिंदा रखेंगे। उन्होंने कहा- ‘मुझे तुम्हारी बहुत याद आएगी, लेकिन तुम हमेशा मौजूद रहोगे। खासकर मेरे बच्चों की परवरिश में, क्योंकि मैं उन्हें उसी तरह सिखाऊंगा और पालूंगा, जैसे तुमने मुझे पाला।’ लियोनेल मेसी और उनकी पत्नी एंटोनेला रोकुजो के तीन बेटे हैं। बड़े बेटे थियागो मेसी का जन्म 2012 में हुआ था। फिर 2015 में माटेओ मेसी का जन्म हुआ। 2018 में जन्मे सिरो मेसी सबसे छोटे बेटे हैं। ——————————– मेसी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… मेसी ने फुटबॉल से ब्रेक लिया: पिता की मौत के बाद परिवार के साथ रहने का फैसला; संन्यास लेने के संकेत नहीं लियोनेल मेसी ने पिता की मौत के बाद फुटबॉल से दूरी बना ली है। उन्होंने अनिश्चितकाल के लिए खेल से ब्रेक लिया है। वे अमेरिका के मेजर सॉकर लीग में इंटर मियामी क्लब के लिए खेलते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

भारत से पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका स्क्वॉड का ऐलान:शनिवार से गॉल में पहला मुकाबला, धनंजय डी सिल्वा कप्तान और कमिंडू उपकप्तान होंगे

Next

अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 42 रन से हराया:अटल-जादरान में 231 रन की साझेदारी, 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme