अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार के घर पर फायरिंग:कार पर गोली मारी, CCTV में दिखा युवक; सुखबीर बादल को बेअदबी मामले में धार्मिक सजा दी थी
अमृतसर के प्रताप नगर में अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर पर कई राउंड फायरिंग की गई। घटना का पता उस समय चला, जब घर के बाहर खड़ी कार पर गोली लगने का निशान मिला और मौके से एक कारतूस भी बरामद हुआ। सीसीटीवी फुटेज में गोली चलने की आवाज रिकॉर्ड होने की भी बात सामने आई है। साथ ही लाल टी-शर्ट पहने एक युवक स्कूटर पर जाते हुए नजर आया है। जिसे पुलिस स्कूटर के नंबर से ट्रेस कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल भी मौके पर पहुंचे। डीसीपी इन्वेस्टिगेशन रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोली ऊपर से चलकर नीचे की ओर आई और इसके बाद घटनास्थल पर लगी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किस दिशा से चली। पुलिस ने उनके PSO से भी पूछताछ की है। पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने ही करीब 2 साल पहले सुखबीर बादल को बेअदबी मामले में धार्मिक सजा सुनाई थी। सुखबीर बादल पर कल (13 अगस्त को) महाराष्ट्र के नांदेड में गुरुद्वारा माता साहिब में निहंग ने कृपाण से हमला कर दिया था। जानिए ज्ञानी रघबीर सिंह कौन हैं.. पूर्व जत्थेदार ने ये बड़ी बातें कही…. फायरिंग को लेकर डीसीपी ने ये बातें कही… अकाल तख्त के बारे में जानिए, जिसके ज्ञानी रघबीर सिंह जत्थेदार रहे खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…