Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

टेस्ट में नंबर कम आए, छात्र ने सुसाइड किया:चंडीगढ़ में पास्ता खाने की जिद की, मां-पिता के ड्यूटी जाते ही फंदा लगाया

By देश | दैनिक भास्कर
August 1, 2026 3 Min Read
Comments Off on टेस्ट में नंबर कम आए, छात्र ने सुसाइड किया:चंडीगढ़ में पास्ता खाने की जिद की, मां-पिता के ड्यूटी जाते ही फंदा लगाया
चंडीगढ़ के रामदरबार फेज-2 में शनिवार को 12वीं के छात्र ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय उसके माता-पिता ड्यूटी पर गए हुए थे। जब वह घर लौटे तो बेटा फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान शिवांश वर्मा (18) के नाम से हुई। पिता रविकांत वर्मा ने बताया कि वह और उनकी पत्नी एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। सुबह शिवांश ने अपनी मां से पास्ता बनाने की जिद की। मां ने उसकी पसंद का पास्ता बनाकर उसे खिलाया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर चले गए। उस समय शिवांश घर पर अकेला था। उस समय शिवांश सामान्य व्यवहार कर रहा था। स्कूल में उसके एक टेस्ट में अंक कम आए थे और उसने एक अन्य टेस्ट नहीं दिया था। उसने किसी तरह की परेशानी या तनाव की बात भी साझा नहीं की थी। इसलिए किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। मां लौटी तो दरवाजा नहीं खुला पिता ने कहा कि दोपहर करीब 1 बजे शिवांश की मां किसी काम से घर लौटी। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का सीन देखकर सभी के होश उड़ गए। शिवांश कमरे में फंदे से लटका हुआ था। परिवार और पड़ोसियों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए सेक्टर-32 स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच-32) ले गए। पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद शिवांश को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कमरे की तलाशी ली, लेकिन वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। एक दिन पहले हुई स्कूल में PTM परिजनों ने बताया कि घटना से एक दिन पहले शुक्रवार को स्कूल में पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (पीटीएम) हुई थी। इस दौरान शिक्षकों ने बताया था कि शिवांश के एक टेस्ट में अंक कम आए थे और उसने एक अन्य टेस्ट नहीं दिया था। शिक्षकों ने उसे पढ़ाई पर ध्यान देने और अगले टेस्ट की अच्छी तैयारी करने की सलाह दी थी। साथ ही यह भी कहा था कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है और मेहनत से अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं। पिता बोले- कभी नहीं लगा कि बेटा तनाव में था शिवांश के पिता रविकांत वर्मा ने बताया कि उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि उनका बेटा किसी मानसिक तनाव या परेशानी से गुजर रहा है। वह परिवार के साथ सामान्य व्यवहार करता था और उसने कभी किसी बात की शिकायत नहीं की। शिवांश की एक बड़ी बहन भी है, जो कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। ************** ये खबर भी पढ़ें: चंडीगढ़ में वकील ने महिला को गोली मारी: मकान का कब्जा लेने पहुंची थी, लाइसेंसी दुनाली से पुलिस के सामने बालकनी से फायरिंग की चंडीगढ़ में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे सेक्टर-42 स्थित गर्ल्स कॉलेज के सामने एक महिला पर गोली चला दी गई। गोली महिला के सिर में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी। घटना उस समय हुई, जब महिला कोर्ट के आदेश पर अपने मकान का कब्जा लेने पहुंची थी। (पढ़ें पूरी खबर)
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

CJP के प्रोटेस्ट में शामिल शिक्षक सस्पेंड, 7वें दिन जेल:प्राचार्य बोले- महिला टीचर को घसीट-घसीटकर पीटा; आरोपी शिक्षक बोला- सच बोलने की सजा मिली

Next

शुभेंदु बोले- CAA के एप्लिकेशन 6 महीने में क्लियर होंगे:किसी की नागरिकता नहीं छिनेगी; आज 300 लोगों को नागरिकता के सर्टिफिकेट दिए

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme