कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच:कोई तय रूट नहीं, मोहाली से घुसेंगे, गवर्नर हाउस के करीब पहुंचे सिमरनजीत मान हिरासत में लिए
बंदी सिखों की रिहाई और जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा आज (15 अगस्त को) गवर्नर हाउस की ओर कूच कर रहा है। मोर्चे के सदस्य मोहाली के YPS चौक के पास जुटे, फिर चंडीगढ़ की और बढ़े। प्रदर्शनकारियों को राकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़ी। इससे पहले पुलिस ने मोहाली से चंडीगढ़ जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग की है और अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। इस बीच शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया है। चंडीगढ़ पुलिस ने ड्रोन में लगे स्पीकर के जरिए अनाउंसमेंट कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने कहा कि प्रशासन आपके प्रतिनिधियों से बातचीत करने के लिए तैयार है। किसी भी तरह की अशांति न फैलाएं। यहां भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 लागू है। प्रदर्शन से जुड़ी PHOTOS…. प्रदर्शन से जुड़े बड़े अपडेट्स... प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….