कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच:पुलिस ने पानी की बौछारें छोड़ी, आंसू गैस के गोले दागे; गवर्नर हाउस के करीब पहुंचे सिमरनजीत मान हिरासत में
बंदी सिखों की रिहाई और पूर्व CM बेअंत सिंह हत्याकांड में शामिल जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा आज (15 अगस्त को) गवर्नर हाउस की ओर कूच कर रहा है। मोर्चे के सदस्य मोहाली के YPS चौक के पास जुटे, फिर चंडीगढ़ की और बढ़े। प्रदर्शनकारियों को राकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़ी और आंसू गैस के गोले दागे। इससे पहले पुलिस ने मोहाली से चंडीगढ़ जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी थी। और अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है। इस बीच शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया है। चंडीगढ़ पुलिस ने ड्रोन में लगे स्पीकर के जरिए अनाउंसमेंट कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने कहा कि प्रशासन आपके प्रतिनिधियों से बातचीत करने के लिए तैयार है। किसी भी तरह की अशांति न फैलाएं। यहां भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 लागू है। प्रदर्शन से जुड़ी PHOTOS…. प्रदर्शन से जुड़े बड़े अपडेट्स… प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….