Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
खेल

गावस्कर बोले-IPL ट्रेड की रकम सार्वजनिक हो:बाकी टीमों को भी पता चले कि सैलरी कैप का पालन हुआ या नहीं

By poltix_INS_admin
August 17, 2026 2 Min Read
Comments Off on गावस्कर बोले-IPL ट्रेड की रकम सार्वजनिक हो:बाकी टीमों को भी पता चले कि सैलरी कैप का पालन हुआ या नहीं

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खिलाड़ियों के ट्रेड की रकम सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब कोई खिलाड़ी एक फ्रेंचाइजी से दूसरी टीम में ट्रेड होता है, तो उसकी पूरी फाइनेंशियल डिटेल पब्लिक डोमेन में होनी चाहिए। गावस्कर के मुताबिक, इससे बाकी फ्रेंचाइजियों को भी पता रहेगा कि टीमों ने तय सैलरी कैप का पालन किया है या नहीं। गावस्कर बोले- अभी सिर्फ 4 पक्षों को पता चलती है रकम गावस्कर ने ‘मिड-डे’ के अपने कॉलम में लिखा कि किसी खिलाड़ी के ट्रेड होने पर उसकी रकम की जानकारी संबंधित दोनों फ्रेंचाइजी, खिलाड़ी और BCCI को होती है। बाकी फ्रेंचाइजियों को इसकी जानकारी नहीं होती। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में दूसरी टीमों को यह पता नहीं चल पाता कि फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम के लिए तय सैलरी कैप को बनाए रखा है या उसका उल्लंघन किया है। इसलिए ट्रेड की रकम भी सार्वजनिक की जानी चाहिए। बोले- यह सिर्फ दो पार्टियों का मामला नहीं गावस्कर ने कहा कि IPL दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है और इसमें पूरी पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। उनके मुताबिक ट्रेड की पूरी जानकारी सार्वजनिक होने से लीग पर किसी तरह के सवाल उठाने की गुंजाइश कम होगी। पंत- कुलदीप का ट्रेड हो चुका, संजू भी CSK गए IPL में हाल के समय में कई बड़े ट्रेड हुए हैं। 2026 सीजन से पहले संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड हुए थे। उनकी मौजूदा लीग फीस 18 करोड़ रुपए रही। 2026 सीजन खत्म होने के बाद ऋषभ पंत और कुलदीप यादव का भी ट्रेड हुआ। पंत लखनऊ सुपर जायंट्स से दिल्ली कैपिटल्स लौटे, जबकि कुलदीप यादव दिल्ली से LSG चले गए। IPL के मुताबिक पंत की नई फीस 15 करोड़ और कुलदीप की 13.50 करोड़ रुपए है। हार्दिक के MI छोड़ने की सिर्फ अटकलें मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को लेकर भी टीम बदलने की अटकलें चल रही हैं। हालांकि अभी उनके मुंबई इंडियंस छोड़ने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हार्दिक 2024 सीजन से पहले गुजरात टाइटंस से ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस में आए थे। —————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… हॉकी वर्ल्डकप- 32 साल से इंग्लैंड से नहीं जीता भारत:आज शाम 6:30 बजे भिड़ंत; टीम इंडिया पहला मुकाबला वेल्स से जीती थी मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का आज सामना इंग्लैंड से होगा। टीम इंडिया 32 साल से वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को नहीं हरा पाई है। उसे आखिरी जीत 1994 में मिली थी। पूल-D का यह मुकाबला शाम 6:30 बजे से वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। पूरी खबर

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स पहली बार द हंड्रेड चैंपियन बना:ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया; सीफर्ट के 72 रन, डॉसन ने छक्के से जिताया

Next

गॉल टेस्ट के तीसरे दिन बारिश के 83% आसार:भारत 460/9; आज जडेजा 350 विकेट पूरे कर सकते हैं

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme