Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

चंडीगढ़ में एक साथ उठीं 3 दोस्तों की अर्थियां:मां ने नहीं दी जाने की अनुमति, तो भोलेनाथ की कसम देकर हरिद्वार गया था बेटा

By देश | दैनिक भास्कर
July 31, 2026 4 Min Read
Comments Off on चंडीगढ़ में एक साथ उठीं 3 दोस्तों की अर्थियां:मां ने नहीं दी जाने की अनुमति, तो भोलेनाथ की कसम देकर हरिद्वार गया था बेटा
चंडीगढ़ में शनिवार को तीन दोस्तों की अर्थियां एक साथ उठीं। शाम करीब 5 बजे सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। तीनों के शव सुबह सेक्टर-30 स्थित उनके घर पहुंचे। जबकि चौथा दोस्त, जो बापूधाम कॉलोनी का रहने वाला था, उसका अंतिम संस्कार हरिद्वार में ही कर दिया गया। उसका परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है। अंतिम संस्कार के बाद परिवार अस्थियां विसर्जित कर मध्य प्रदेश जाएगा। चारों दोस्तों की शुक्रवार को हरिद्वार की गंगनहर में डूबने से मौत हो गई थी। वे कांवड़ के लिए गंगाजल भरकर चंडीगढ़ लौट रहे थे। रास्ते में गंगनहर में नहाने के दौरान एक युवक तेज बहाव और दलदली मिट्टी में फंसकर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके तीन साथी भी गहरे पानी में कूद गए, लेकिन देखते ही देखते चारों की डूबने से मौत हो गई। उधर, सेक्टर-30 निवासी नीतिश की मां ने बताया कि उनका बेटा पहली बार कांवड़ लेने गया था। उन्हें सबसे ज्यादा अफसोस इस बात का है कि उन्होंने उसे जाने की अनुमति दी। नीतिश ने भोलेनाथ की कसम देकर भरोसा दिलाया था कि वह न तो गंगनहर में नहाने उतरेगा और न ही कोई जोखिम उठाएगा। सोमवार (3 अगस्त) को होने वाले जलाभिषेक की तैयारियां भी अधूरी रह गईं। जिस शिव मंदिर में चारों दोस्तों को गंगाजल चढ़ाना था, वहां भव्य तैयारियां चल रही थीं। परिवारों की ओर से मंदिर के बाहर टेंट और अन्य इंतजाम किए जा रहे थे, लेकिन हादसे के बाद खुशियों की जगह मातम छा गया। पहले 4 पॉइंट में जानिए हादसा कैसे हुआ... अब चारों युवकों के बारे में विस्तार से जानिए… मन्नतों के बाद हुआ था नीतीश का जन्म नीतिश के पिता टेलर हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। उसकी एक बहन भी है। पड़ोसियों ने बताया कि वह काफी मन्नतों के बाद पैदा हुआ था। परिजनों ने बताया कि नीतीश पहली बार हरिद्वार कांवड़ लेने गया था। मां उसे भेजना नहीं चाहती थीं, लेकिन उसने भोलेनाथ की कसम देकर भरोसा दिलाया था कि वह पानी में नहीं उतरेगा और पूरी यात्रा में सावधानी रखेगा। मां हर दो-तीन घंटे बाद फोन कर उसका हाल जानती थीं। नीतिश उन्हें समझाता था कि उसके साथ पहले भी कांवड़ ला चुके दोस्त हैं, इसलिए चिंता करने की जरूरत नहीं है। अब मां यही कह रही हैं कि अगर बेटे की जिद न मानी होती तो वह आज उनके सामने होता। मां को बेटे की मौत की जानकारी नहीं थी मृतकों में 18 वर्षीय भरत के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में मां, छोटा भाई और बहन हैं। मां मजदूरी कर घर चलाती हैं और उन्हें उम्मीद थी कि बेटा बड़ा होकर परिवार की जिम्मेदारी संभालेगा। हादसे के बाद भाई और रिश्तेदार हरिद्वार चले गए थे, लेकिन मां को बेटे की मौत की जानकारी नहीं दी गई थी। वह बार-बार पूछती रही कि घर के बाहर इतनी भीड़ क्यों जुट रही है। परिजन उन्हें केवल इतना बताते रहे कि बेटे का एक्सीडेंट हुआ है। शिवांशु की बहन अब भी भाई का इंतजार कर रही शिवांशु के परिवार में माता-पिता और एक छोटी बहन है। हादसे की सूचना मिलते ही माता-पिता हरिद्वार चले गए। घर पर अकेली बहन बार-बार पूछ रही है कि भाई कब आएगा और मम्मी-पापा उसे लेने क्यों गए हैं। पड़ोसी उसे यही समझा रहे हैं कि भाई का एक्सीडेंट हुआ है और माता-पिता उसे लेकर लौटेंगे। वह 12वीं में पढ़ता था। उसके पिता का पिता कॉस्मेटिक का कारोबार है। रोहित के पिता लगाते हैं परांठों की रेहड़ी रोहित के पिता चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में परांठों की रेहड़ी लगाते हैं, जबकि परिवार बापूधाम कॉलोनी में रहता है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। रोहित क्या करता था इसका पता नहीं लग पाया है। पार्षद बोलीं- ये गरीब परिवार हैं इलाके की पार्षद तरूणा मेहता ने बताया कि वह 31 जुलाई को नगर निगम की हाउस मीटिंग में थीं। दोपहर करीब दो बजे चार युवकों के डूबने की सूचना मिली तो वह तुरंत मीटिंग छोड़कर सेक्टर-30 पहुंचीं। उन्होंने कहा कि मृतक सभी गरीब परिवारों से हैं और उनके घर बड़ी मुश्किल से चलते हैं। प्रशासन मदद करे या न करे, वह निजी तौर पर इन परिवारों के साथ खड़ी रहेंगी। --------------- ये खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ से कांवड़ लेने हरिद्वार गए 4 दोस्तों की मौत, नहर में नहाने उतरे, एक को बचाने के लिए तीन कूदे; तेज बहाव में बहे चंडीगढ़ से हरिद्वार कांवड़ लेने गए 4 दोस्तों की शुक्रवार को गंगनहर में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही जल पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने चारों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। (पढ़ें पूरी खबर)
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

E20 फ्यूल का विरोध- केजरीवाल PM आवास तक मार्च निकालेंगे:बोले- पेट्रोल पंप पर शुद्ध पेट्रोल भी मिले, सरकार इसे थोपे नहीं

Next

राहुल बोले- छात्रों को पीएम की माफी की जरूरत नहीं:बल्कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए; NEET में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों से मिले

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme