Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

भास्कर अपडेट्स:पूर्व पुलिसकर्मी वझे और प्रदीप शर्मा पर आरोप तय, अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ के पास विस्फोटक मिलने का मामला

By देश | दैनिक भास्कर
July 31, 2026 4 Min Read
Comments Off on भास्कर अपडेट्स:पूर्व पुलिसकर्मी वझे और प्रदीप शर्मा पर आरोप तय, अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ के पास विस्फोटक मिलने का मामला
मुंबई की विशेष NIA कोर्ट ने शनिवार को 2021 के एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से भरी SUV मिलने और मनसुख हिरेन हत्याकांड मामले में पूर्व पुलिसकर्मी सचिन वझे, प्रदीप शर्मा और 8 दूसरे आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए। अब उन पर मुकदमा चलेगा। मुंबई में कारोबारी उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' के पास 25 फरवरी, 2021 को विस्फोटक से भरी SUV मिली थी। व्यवसायी मनसुख हिरेन, जिन्होंने दावा किया था कि SUV उनके पास से चोरी हो गई थी, 5 मार्च 2021 को ठाणे की खाड़ी में मृत पाए गए थे। कुछ दिनों बाद इस मामले में वझे को गिरफ्तार कर लिया गया। आज की अन्य बड़ी खबरें... पैरामिलिट्री फोर्सेस के करीब 3,000 अफसरों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई, नए CAPF एक्ट को चुनौती पैरामिलिट्री फोर्सेस के करीब 3,000 अफसरों ने सुप्रीम कोर्ट में हाल ही में लागू CAPF (सामान्य प्रशासन) एक्ट की कुछ धाराओं को चुनौती दी है। उनका दावा है कि यह कानून उनके करियर में आगे बढ़ने के मौकों को सीमित करता रहेगा। याचिका लगाने वालों में CRPF, BSF, ITBP, CISF और SSB जैसे पांच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के अधिकारी हैं। कोर्ट के दस्तावेजों के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई अगले हफ्ते करेगा। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि उन्हें लगता है कि नए एक्ट से उन्हें न्याय नहीं मिला और सुप्रीम कोर्ट के मई, 2025 के फैसले के निर्देशों को लागू नहीं किया गया। पेपर लीक रोकने वाले कानून में बदलाव के बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली पब्लिक परीक्षा के पेपर लीक होने के मामलों में सजा बढ़ाने और हर राज्य में आरोपियों के तेजी से ट्रायल के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के प्रस्ताव वाले 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन बिल, 2026' को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल गई है। बिल को इस हफ्ते की शुरुआत में संसद के दोनों सदनों से मंजूरी मिली थी। अब, पेपर लीक मामलों की जांच दो महीने के अंदर पूरी की जानी है। कानून के मुताबिक, पेपर लीक में शामिल लोगों को कम से कम 5 साल और ज्यादा से ज्यादा 10 साल की जेल और 50 लाख रुपए तक का जुर्माना भी लग सकता है। तृणमूल कांग्रेस ने बैंक खाते फ्रीज करने के ED के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, 3 अगस्त को सुनवाई तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पार्टी के 3 बैंक खाते फ्रीज करने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। मामले की सुनवाई 3 अगस्त को न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और प्रसन्ना बी. वराले की पीठ करेगी। ED का आरोप है कि पार्टी के एक बैंक खाते से 133.84 करोड़ रुपए एक प्राइवेट कंपनी को ट्रांसफर किए गए। एजेंसी का दावा है कि यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है। इससे पहले टीएमसी ने कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया था, लेकिन अदालत ने अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था। अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार, गृह मंत्री शाह ने सम्मानित किया गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे में शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है। डोभाल को यह पुरस्कार उनकी सुरक्षा सेवाओं और देश के प्रति समर्पण के लिए दिया गया है। वे 30 मई, 2014 से देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं। लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की स्मृति में दिया जाता है। यह सम्मान उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण और देश की प्रगति में असाधारण योगदान दिया हो। वर्षा अगलावे बनीं GSI की चीफ, 176 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को मिली कमान भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के 176 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को महानिदेशक बनाया गया है। वर्षा अशोक अगलावे ने शुक्रवार को संस्थान की 54वीं महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने असित साहा का स्थान लिया, जिन्होंने दो साल तक इस पद पर कार्य किया। जीवाश्म विज्ञान (पैलियंटोलाजी) की विशेषज्ञ वर्षा को भूविज्ञान के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। भारतीय खान ब्यूरो (आइबीएम) में कार्य करने के बाद वह 1992 में जीएसआइ से जुड़ी थीं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान DGAO रहे एयर मार्शल भारती रिटायर भारतीय वायुसेना (IAF) के एयर मार्शल एके भारती शुक्रवार को डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ के पद से सेवानिवृत्त हो गए। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वह डायरेक्टर जनरल एयर ऑपरेशंस (DGAO) थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने नई दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर देश के लिए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। एयर मार्शल भारती मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर पर हुई तीनों सेनाओं की संयुक्त मीडिया ब्रीफिंग का प्रमुख चेहरा रहे थे। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे, की मौत के बाद भारत ने 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इस अभियान के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में नौ आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले किए गए थे। सरकार के अनुसार, इस कार्रवाई में कम से कम 100 आतंकवादी मारे गए थे। 53 साल बाद खाली होगी जम्मू यूनिवर्सिटी की जमीन, सेना के कब्जे में थी केंद्र सरकार ने रक्षा मंत्रालय के जरिए भूमि अदला-बदली (लैंड एक्सचेंज) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही जम्मू विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर से सटी 147 कनाल से अधिक जमीन से सेना के हटने का रास्ता साफ हो गया है। यह जमीन पिछले पांच दशक से अधिक समय से सेना के कब्जे में थी। मंजूर प्रस्ताव के तहत जम्मू-कश्मीर प्रशासन सेना को नगरोटा तहसील में 2,062 कनाल 17 मरला और जम्मू तहसील में 62 कनाल जमीन देगा। इसके बदले सेना विश्वविद्यालय परिसर से सटी अपने कब्जे वाली जमीन खाली करेगी। यह जमीन 1973 में तत्कालीन राज्य सरकार ने जम्मू विश्वविद्यालय को आवंटित की थी। हालांकि इसका एक हिस्सा सेना के कब्जे में बना रहा। इस मामले को सालों तक विश्वविद्यालय प्रशासन और तत्कालीन राज्य सरकार अलग-अलग स्तर पर उठाते रहे।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

गुजरात के सूरत में 24 घंटे में 24 इंच बारिश:केरल में लैंडस्लाइड से 4 की मौत, अमरनाथ यात्रा स्थगित; राजस्थान-बिहार समेत 18 राज्यों में अलर्ट

Next

मौलाना बोला- आप प्रेग्नेंट हो गई तो मैं गुनहगार नहीं:महिला रिपोर्टर से कहा- कानून मानोगे तो मुसलमान के नाम पर कलंक होगा, देखिए हलाला स्टिंग

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme