Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Uncategorized

भाजपा ने बिहार जिताने वाले तावड़े को यूपी प्रभारी बनाया:जगदीश पटेल सह प्रभारी होंगे; सतीश पूनिया को पंजाब, तरुण चुग को गुजरात की जिम्मेदारी

By poltix_INS_admin
August 18, 2026 3 Min Read
0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए। बिहार चुनाव जिताने वाले विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारी बनाया गया है। जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। पंजाब की जिम्मेदारी सतीश पूनिया को दी गई है। गुजरात का जिम्मा तरुण चुग को सौंपा गया है। इन तीनों राज्यों में अगले साल चुनाव हैं। भाजपा अध्यक्ष ने एक दिन पहले अपनी नई टीम का ऐलान किया था। इसमें 65 पदाधिकारियों की घोषणा की थी। तावड़े पहले बिहार के प्रभारी, पूनिया हरियाणा के रहे विनोद तावड़े: BJP के राष्ट्रीय महामंत्री हैं। वे हरियाणा और बिहार के प्रभारी रह चुके हैं। नवंबर 2020 में उन्हें हरियाणा का प्रभारी बनाया गया था। सितंबर 2022 में बिहार की जिम्मेदारी दी गई। 2024 में भी वे बिहार के प्रभारी रहे। 2025 में उनके प्रभार में ही भाजपा जीती। महाराष्ट्र में वे लंबे समय तक पार्टी संगठन में सक्रिय रहे। तावड़े महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। जगदीश पटेल: गुजरात के BJP नेता हैं। वे 2019 में अमराईवाड़ी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। अहमदाबाद शहर BJP के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। अगस्त 2026 में उन्हें BJP का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। अब उन्हें उत्तर प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है। तरुण चुग: BJP के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद हैं। वे अमृतसर से आते हैं और लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय हैं। वे तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के प्रभारी रह चुके हैं। नवंबर 2020 में उन्हें तेलंगाना के साथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की जिम्मेदारी दी गई थी। 2024 में भी वे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के प्रभारी रहे। अब उन्हें गुजरात का प्रभारी बनाया गया है। सतीश पूनिया: डॉ. सतीश पूनिया राजस्थान BJP के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। 2024 में उन्हें हरियाणा का प्रभारी बनाया गया था। इससे पहले लोकसभा चुनाव में वे हरियाणा के चुनाव प्रभारी थे। हरियाणा विधानसभा चुनाव में BJP की लगातार तीसरी जीत के समय भी वे राज्य के प्रभारी थे। पूनिया जून 2026 में राज्यसभा सांसद चुने गए। अब उन्हें पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। तीनों राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव 2027 में उत्तर प्रदेश और गुजरात में BJP के सामने सत्ता बरकरार रखने, जबकि पंजाब में अपना आधार मजबूत करने की चुनौती होगी। ऐसे में इन तीन राज्यों के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति को BJP की शुरुआती चुनावी तैयारियों और संगठन को मजबूत करने की कवायद से जोड़कर देखा जा रहा है। ———— भाजपा में बदलाव की ये खबर भी पढ़ें नितिन नवीन की टीम का ऐलान, राम माधव-स्मृति ईरानी का कमबैक, यूपी से दो मुस्लिम चेहरे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालने के 209 दिन बाद सोमवार को 65 सदस्यों की कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया। राम माधव को उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी को महासचिव बनाकर वापस लाया गया है। भाजपा IT सेल के प्रभारी अमित मालवीय को हटा दिया गया है, दीपक म्हस्के उनकी जगह लेंगे। वहीं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष बनी रहेंगी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष भी पद पर बने रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

भाजपा ने बिहार जिताने वाले तावड़े को यूपी प्रभारी बनाया:जगदीश पटेल सह प्रभारी होंगे; सतीश पूनिया को पंजाब, तरुण चुग को गुजरात की जिम्मेदारी

Next

‘कभी भी जारी हो सकता है TRE-4 का नोटिफिकेशन’:शिक्षा मंत्री बोले- घोषणा से ज्यादा वैकेंसी होगी; छात्रों के प्रदर्शन के बीच चिराग की सम्राट को चिट्‌ठी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme