Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

AAP नेता सत्येंद्र जैन समेत 6 आरोपी कोर्ट में पेश:दिल्ली जल बोर्ड घोटाला मामले में कल गिरफ्तार हुए थे; 14 दिन न्यायिक हिरासत की मांग

By देश | दैनिक भास्कर
August 19, 2026 3 Min Read
Comments Off on AAP नेता सत्येंद्र जैन समेत 6 आरोपी कोर्ट में पेश:दिल्ली जल बोर्ड घोटाला मामले में कल गिरफ्तार हुए थे; 14 दिन न्यायिक हिरासत की मांग
दिल्ली जल बोर्ड घोटाला मामले में पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन समेत 6 आरोपियों को बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। ACB ने सभी को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। मामले में कोर्ट की कार्यवाही जारी है। गिरफ्तार लोगों में जैन के अलावा DJB के पूर्व कॉन्ट्रैक्चुअल कंसल्टेंट अंकित श्रीवास्तव, एएन एंटरप्राइजेज के मालिक नागेंद्र यादव, यूरोटेक एनवायरनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक राजा कुमार कुर्रा और सृजनहार के मालिक पंकज वर्मा शामिल हैं। ACB ने कोर्ट में जैन, दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व CEO उदित प्रकाश राय 5 आरोपियों के लिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत मांगी है। वहीं, पूर्व DJB संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव की पुलिस कस्टडी मांगी गई है। कोर्ट में पेशी से पहले जैन बोले- पंजाब चुनाव की वजह से गिरफ्तारी कोर्ट ले जाते समय सत्येंद्र जैन ने अपनी गिरफ्तारी को पंजाब चुनाव से जोड़ते हुए कहा- यह पंजाब चुनाव की वजह से किया गया है। उनके वकील ने भी गिरफ्तारी की प्रक्रिया और उसके आधार पर सवाल उठाए। जैन के वकील ने कोर्ट में कहा कि FIR मई 2024 में दर्ज हुई थी, लेकिन जैन को पहली बार 5 अगस्त 2026 को बुलाया गया और मंगलवार को फोन के जरिए दोबारा बुलाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वकील ने दावा किया कि गिरफ्तारी को सही ठहराने के लिए कोई ठोस आधार नहीं है। उदित प्रकाश राय के वकील ने भी गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय फिलहाल मिजोरम सरकार में सचिव के पद पर तैनात हैं। केजरीवाल का दावा- शाह के फोन पर ACB ने एक्शन लिया AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जैन की गिरफ्तारी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। केजरीवाल ने दावा किया कि बुधवार सुबह तक ACB की जैन को गिरफ्तार करने की कोई योजना नहीं थी, लेकिन बाद में अमित शाह की ओर से फोन आने के बाद गिरफ्तारी की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि अब गिरफ्तारियां इस आधार पर नहीं हो रही हैं कि किसी ने अपराध किया है या नहीं, बल्कि यह तय किया जा रहा है कि किसे गिरफ्तार करना है। दिल्ली जल बोर्ड टेंडर में गड़बड़ी और ₹1.52 करोड़ रिश्वत का आरोप ACB के मुताबिक, मामला दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स के विस्तार और अपग्रेडेशन से जुड़े चार टेंडरों का है। एजेंसी का आरोप है कि तकनीकी शर्तों को इस तरह बदला गया कि एक खास कंपनी को फायदा मिले और प्रतिस्पर्धा सीमित हो जाए। जांच में ई-मेल और इलेक्ट्रॉनिक बातचीत समेत सबूत मिलने का भी दावा किया गया है। ACB के मुताबिक, पूर्व DJB CEO उदित प्रकाश राय और उनके रिश्तेदारों के खातों में करीब ₹1.52 करोड़ पहुंचाए गए। एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि इस रकम का इस्तेमाल संपत्ति खरीदने में हुआ या नहीं। 11 मई 2024 को दर्ज हुई थी FIR 2024 में 872 दिन जेल में रहने के बाद बाहर आए थे जैन सत्येंद्र जैन को इससे पहले ED ने 30 मई 2022 को आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। वह करीब 872 दिन जेल में रहने के बाद अक्टूबर 2024 में जमानत पर बाहर आए थे। 18 अक्टूबर 2024 को दिल्ली की अदालत ने उन्हें जमानत दी थी। जेल से बाहर आने के बाद तत्कालीन दिल्ली CM आतिशी और पूर्व डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने उनसे मुलाकात की थी। जैन पर पहले भी कई मामलों में कार्रवाई तिहाड़ में मसाज और VIP ट्रीटमेंट को लेकर चर्चा में रहे 2022 में BJP ने जैन के कुछ वीडियो जारी किए थे, जिनमें उन्हें तिहाड़ जेल में मसाज कराते हुए दिखाया गया था। इसके बाद जेल में VIP ट्रीटमेंट मिलने के आरोपों को लेकर विवाद हुआ था। ED ने कोर्ट में हलफनामा और तस्वीरें देकर जैन को जेल में सुविधाएं मिलने का आरोप लगाया था। जैन और AAP ने इन आरोपों को राजनीतिक कार्रवाई बताया था। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें: पीएम केयर्स फंड में घरेलू डोनेशन 30% घटा:₹479 करोड़ रहा, पिछले साल विदेशी दान में भी कमी आई; फंड में अभी 8,452 करोड़ 2025 में पीएम केयर्स फंड में घरेलू दान 30% घटकर करीब 479 करोड़ रुपए रहा। विदेशी दान में भी कमी आई। यह 18% घटकर 92.8 लाख रुपए रह गया है। 2023 में घरेलू दान 681 करोड़ और विदेशी दान 1.13 करोड़ रुपए था। ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में फंड में टोटल रकम 7,173 करोड़ रुपए थी। 2025 में यह 8,452 करोड़ रुपए हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

AAP नेता सत्येंद्र जैन समेत 6 आरोपी कोर्ट में पेश:दिल्ली जल बोर्ड घोटाला मामले में कल गिरफ्तार हुए थे; 14 दिन न्यायिक हिरासत की मांग

Next

मराठी नहीं जानने वाले महाराष्ट्र में ऑटो–टैक्सी नहीं चला पाएंगे:ट्रांसपोर्ट मंत्री बोले- पहले नोटिस देंगे, 3 महीने में नहीं सीखे तो लाइसेंस रद्द होगा

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme