Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

जादवपुर यूनिवर्सिटी में ABVP-लेफ्ट छात्रों में हिंसक झड़प:कई घायल; दोनों पक्षों ने हिंसा और बाहरी लोगों को लाने के आरोप लगाए

By देश | दैनिक भास्कर
August 20, 2026 2 Min Read
Comments Off on जादवपुर यूनिवर्सिटी में ABVP-लेफ्ट छात्रों में हिंसक झड़प:कई घायल; दोनों पक्षों ने हिंसा और बाहरी लोगों को लाने के आरोप लगाए
कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी में बुधवार और गुरुवार की रात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और वामपंथी छात्र संगठनों के बीच झड़प हो गई। घटना के बाद कैंपस में तनाव का माहौल बन गया। दोनों पक्षों के कई छात्र घायल हैं। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। ABVP सदस्यों ने लेफ्ट संगठन के छात्रों पर हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं वामपंथी छात्र संगठनों ने ABVP पर बाहरी लोगों को कैंपस में लाने और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। अलग-अलग छात्र संगठनों के मुताबिक, विवाद फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी स्टूडेंट्स यूनियन (FETSU) की जनरल मीटिंग को लेकर शुरू हुआ। बैठक के दौरान ABVP और वामपंथी संगठनों के सदस्यों के बीच विवाद बढ़ गया और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना से जुड़े कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें लोगों का एक समूह नारे लगाते हुए बंद कमरों या दूसरी जगहों में घुसने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप आगजनी और पत्थरबाजी के भी आरोप झड़प के दौरान कैंपस की एक बिल्डिंग के बाहर और कुछ अन्य जगहों पर आग लगाए जाने की बात सामने आई है। दोनों पक्षों की ओर से मारपीट के साथ भीड़ की हिंसा और पत्थरबाजी के आरोप भी लगाए गए हैं। इन घटनाओं के कारण कैंपस में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। घायलों से मिलने पहुंचीं विधायक घटना में घायल छात्रों का इलाज KPC मेडिकल कॉलेज में कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विधायक शर्बरी मुखर्जी ने अस्पताल पहुंचकर घायल छात्रों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। ABVP का पुलिस स्टेशन पर प्रदर्शन, आज विरोध का ऐलान ABVP केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्य शुभब्रत अधिकारी ने बताया कि मामले में कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। ABVP से जुड़े कुछ सदस्य जादवपुर पुलिस स्टेशन में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ABVP ने बुधवार रात हुई घटना के विरोध में गुरुवार सुबह 11 बजे प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पुलिस की मौजूदगी के बीच यूनिवर्सिटी में तनाव को देखते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, अभ्यर्थी बोले- प्रदर्शन जारी रहेगा, छात्रों से मिलने पहुंचे तेजस्वी BPSC ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। TRE-4 के तहत कुल 32,388 पदों पर भर्ती की जाएगी। 1 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर है। फिलहाल परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की गई है। पूरी खबर पढ़ें…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

उत्तराखंड में पागल कुत्तों के आतंक से 10 स्कूल बंद:भारत में दूसरी बार हो रहा ऐसा, 600 से अधिक बच्चों की ऑनलाइन हो रही पढ़ाई; 3 डॉग पकड़े

Next

दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर:बैरिकेड-फेंसिंग हटाई गईं; दो दिन पहले इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर कार्रवाई हुई थी

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme