Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

उत्तराखंड में पागल कुत्तों के आतंक से 10 स्कूल बंद:भारत में दूसरी बार हो रहा ऐसा, 600 से अधिक बच्चों की ऑनलाइन हो रही पढ़ाई; 3 डॉग पकड़े

By देश | दैनिक भास्कर
August 20, 2026 3 Min Read
Comments Off on उत्तराखंड में पागल कुत्तों के आतंक से 10 स्कूल बंद:भारत में दूसरी बार हो रहा ऐसा, 600 से अधिक बच्चों की ऑनलाइन हो रही पढ़ाई; 3 डॉग पकड़े
उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगड़ में हिंसक कुत्तों के हमलों से अब तक 11 लोग घायल हो चुके हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए 10 स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इन स्कूलों के 600 से अधिक बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन कराई जा रही है। कुत्तों के डर से स्थानीय लोग घर से बाहर निकलते समय हाथ में डंडा लेकर चल रहे हैं। चमोली जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सरस्वत ने स्कूलों में अवकाश का आदेश जारी किया था। पहले 20 से 23 अगस्त तक चार दिन के अवकाश की घोषणा हुई, जिसे बाद में घटाकर दो दिन कर दिया गया। हिंसक कुत्तों को पकड़ने के लिए वन विभाग की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) अभियान चला रही है और अब तक 3 कुत्तों को पकड़ चुकी है। स्थानीय लोगों का दावा है कि एक पागल कुत्ते ने अन्य कुत्तों को काटा, जिसके बाद क्षेत्र में कई कुत्ते आक्रामक हो गए। हालांकि, इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रविवार से बुधवार तक ऐसे बढ़े हमले स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार और सोमवार को 3 लोग कुत्तों के हमले का शिकार हुए। मंगलवार को स्कूली बच्चों समेत 4 लोगों को काटा गया, जबकि बुधवार को 3 स्कूली बच्चों समेत 4 अन्य लोगों पर हमला हुआ। बुधवार को घायल दीपांशु बिष्ट, मानवी, वैष्णवी, मजदूर प्रकाश और पंती गांव निवासी लक्ष्मी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें एंटी-रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए। JK के राजौरी में स्कूल बंद करने पड़े थे भारत के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हो रहा है, जब हिंसक कुत्तों के आतंक के कारण स्कूलों को बंद करना पड़ा है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के राजौरी में कुत्तों के आतंक के कारण 8 ग्राम पंचायतों के स्कूल एक दिन के लिए बंद करने पड़े थे। वहां लोगों की सुरक्षा के लिए CRPF भी तैनात करनी पड़ी थी। अब नारायणबगड़ में लगातार हो रहे हमलों के बाद प्रशासन को 10 स्कूल बंद करने का फैसला लेना पड़ा है। खंड शिक्षा अधिकारी अनिनाथ के अनुसार, अवकाश के दौरान शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई करा रहे हैं, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो। 17 सदस्यीय संयुक्त टीम चला रही ऑपरेशन QRT के अभियान में वन विभाग, पशुपालन विभाग, तहसील और पुलिस की संयुक्त टीम शामिल है। इसमें वन विभाग के 5, पशुपालन विभाग के 4 और तहसील के 4 कर्मचारी हैं। अभियान की निगरानी एसडीएम यदवीर सिंह कर रहे हैं, जबकि टीम के साथ 2 से 3 पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। कुत्तों को जाल की मदद से पकड़ा जा रहा है। पशुपालन विभाग ने नारायणबगड़ पशु चिकित्सालय में 2 कैंप शुरू किए हैं। पकड़े गए कुत्तों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है, साथ ही विभाग लोगों को अपने कुत्तों का टीकाकरण कराने के लिए जागरूक कर रहा है। चमोली के पशु चिकित्सा अधिकारी देवेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार, नारायणबगड़ क्षेत्र में अब तक 22 कुत्तों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। इसके अलावा 2 गाय और एक बछड़े का भी टीकाकरण किया गया है। पैठाणी और मीन गदेरे में भी कैंप लगाकर कुत्तों की निगरानी और वैक्सीनेशन किया जा रहा है। ----------------- ये खबर भी पढ़ें : हल्द्वानी में फिल्मी स्टाइल में डकैती: खुद को SOG बताकर ऑफिस में घुसे 10-12 हथियारबंद बदमाश, 8 लाख कैश, सोने की चेन और 12 मोबाइल ले उड़े हल्द्वानी में बुधवार देर रात एक बेहद सनसनीखेज डकैती का मामला सामने आया है। यहां बरेली रोड स्थित गोरापड़ाव क्षेत्र में 10 से 12 हथियारबंद बदमाशों ने एक कमर्शियल ऑफिस में धावा बोलकर लाखों रुपये की लूट को अंजाम दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि बदमाशों ने खुद को पुलिस (SOG) की टीम बताया और तमंचे के दम पर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

पाकिस्तान लीड्स टेस्ट के पहले ही दिन बैकफुट पर:171 रन पर ऑलआउट, 6 बैटर्स डबल डिजिट नहीं पहुंचे; इंग्लैंड 112/2

Next

जादवपुर यूनिवर्सिटी में ABVP-लेफ्ट छात्रों में हिंसक झड़प:कई घायल; दोनों पक्षों ने हिंसा और बाहरी लोगों को लाने के आरोप लगाए

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme