पंजाब चुनाव से पहले 20 लाख वोट कट सकते हैं:सबसे ज्यादा लुधियाना में, इन वोटरों ने SIR वाले फॉर्म जमा नहीं कराए, आज लास्ट डेट
पंजाब में 2027 के चुनाव से पहले करीब 20 लाख वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से कट सकते हैं। इसकी वजह ये है कि राज्य में वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत इन लोगों के इन्यूमरेशन फॉर्म वापस जमा नहीं हुए हैं। पंजाब की चीफ इलेक्ट्रोल अफसर (CEO) अनंदिता मित्रा की तरफ से एक अगस्त को जारी आंकड़ों के मुताबिक 20.77 लाख वोटर्स ने फॉर्म वापस जमा नहीं कराए। उन्होंने बताया कि पंजाब में बीएलओज के जरिए कुल 2 करोड़ 14 लाख 60 हजार 990 इन्यूमरेशन फॉर्म बांटे गए थे। जिनमें से अभी तक 1 करोड़ 93 लाख 83 हजार 698 फॉर्म ही वापस जमा हुए हैं। राज्य में 90.32% फॉर्म जमा होने के बाद अब करीब 20 लाख फॉर्मों को अनकलेक्टिड कैटेगरी में डाल दिया गया है। सबसे ज्यादा अनकलेक्टिड फॉर्म लुधियाना में हैं, जहां 4 लाख से ज्यादा फॉर्म वापस जमा नहीं हुए। ये फॉर्म जमा कराने की आज (3 अगस्त) आखिरी डेट है। अगर ये आज आखिरी तारीख को जमा न हुए तो ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से इनके नाम कट सकते हैं। अफसरों ने स्पष्ट किया कि जो फॉर्म वापस नहीं आए हैं उनमें से ज्यादातर वो लोग हैं जिनकी या तो मृत्यु हो गई या फिर वो अपना एड्रेस छोड़कर चले गए हैं। इनके नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं होंगे। फॉर्म जमा होने के बाद SIR में आगे क्या होगा, 5 पॉइंट में जानिए जिन वोटरों का फॉर्म जमा नहीं, उनका क्या होगा, 3 पॉइंट में जानिए आपका इन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं हुआ तो अपनाएं ये 3 तरीके… 1. ईआरओ (ERO) या बीएलओ (BLO) दफ्तर जाकर 2. voters.eci.gov.in के जरिए 3. Voter Helpline App के जरिए