Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

भास्कर अपडेट्स:बिहार के सहरसा में सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में आग, इंजन और उसके पास वाला कोच जला

By देश | दैनिक भास्कर
August 2, 2026 2 Min Read
Comments Off on भास्कर अपडेट्स:बिहार के सहरसा में सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में आग, इंजन और उसके पास वाला कोच जला
बिहार के सहरसा में सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन (नंबर 63344) के इंजन और उससे जुड़े कोच में आग लग गई। सुबह करीब 3 बजे हुई इस घटना से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ट्रेन से आग की लपटें और घना धुआं निकल रहा था। आग में जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। आज की बाकी बड़ी खबरें… महाराष्ट्र में धर्मांतरण-रोधी कानून लागू; जबरन धर्म बदलवाया तो 7 साल जेल, खुद से बदला तो 60 दिन पहले प्रशासन को बताना होगा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिलने और सरकारी गजट में प्रकाशित होने के बाद महाराष्ट्र में धर्मांतरण-रोधी कानून लागू हो गया है। इससे जबरदस्ती, धोखाधड़ी, लालच या शादी के जरिए किए जाने वाले धर्मांतरण के खिलाफ कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। मार्च में बजट सत्र के दौरान राज्य विधानसभा के दोनों सदनों से पारित 'महाराष्ट्र धर्म की स्वतंत्रता विधेयक, 2026' को राष्ट्रपति की मंज़ूरी मिल गई और 30 जुलाई को इसे राज्य के राजपत्र में अधिसूचित किया गया। नए कानून के तहत, जो व्यक्ति दूसरा धर्म अपनाना चाहता है, उसे कम से कम 60 दिन पहलेज जिला मजिस्ट्रेट को सूचित करना होगा। धर्मांतरण के बाद की तय प्रक्रियाओं का भी पालन करना होगा। जम्मू-कश्मीर के रियासी में 2.9 तीव्रता का भूकंप नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रविवार देर रात 1:37 बजे जम्मू-कश्मीर के रियासी में 2.9 तीव्रता का भूकंप आया। यह 5 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप पृथ्वी की सतह से लेकर सतह के नीचे लगभग 700 किलोमीटर तक कहीं भी आ सकते हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस ने तीन दिन में दूसरी बार अहमदाबाद तक डोनर हार्ट पहुंचाया रविवार को वंदे भारत एक्सप्रेस से अंकलेश्वर से अहमदाबाद तक एक लाइव डोनर हार्ट पहुंचाया गया। तीन दिन के अंदर यह ऐसा दूसरा ऑपरेशन था। इससे पहले, वंदे भारत एक्सप्रेस से सूरत से अहमदाबाद तक एक लाइव डोनर हार्ट पहुंचाया था। वंदे भारत एक्सप्रेस ने डोनर हार्ट को चढ़ाने के लिए अंकलेश्वर रेलवे स्टेशन पर एक खास ऑपरेशनल स्टॉप लिया। इस अंग को श्रीमती जयाबेन मोदी मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से निकाला गया और स्थानीय पुलिस द्वारा बनाए गए ग्रीन कॉरिडोर के ज़रिए स्टेशन तक पहुंचाया गया। स्नैक्स पैकेट में मिली टॉय बॉल निगलने से बच्चे की मौत कर्नाटक के मैसूर जिले में स्नैक्स के पैकेट में मिला प्लास्टिक का छोटा खिलौना 5 साल के बच्चे की मौत का कारण बन गया। पुलिस के अनुसार, हुनसूर के मुकुंद मयूर ने कुरकुरे स्नैक्स के पैकेट में मिली प्लास्टिक बॉल निगल ली। बॉल गले में फंसने से उसका दम घुटने लगा। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। हुनसूर ग्रामीण थाने में मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र में धर्मांतरण-रोधी कानून लागू; जबरन धर्म बदलवाया तो 7 साल जेल, खुद से बदला तो 60 दिन पहले प्रशासन को बताना होगा

Next

पंजाब के पूर्व CM चन्नी क्या कांग्रेस छोड़ेंगे?:हाईकमान से सीधी टक्कर, प्रभारी बघेल की परवाह नहीं, प्रधान वड़िंग के कार्यक्रमों से दूरी

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme