Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

पंजाब- ऑनलाइन कट्टरपंथी बना, घर पर बम बनाया:NIA जांच में खुलासा, युवक आतंकी मसूद अजहर के भाषण सुनता था; अब UAPA का केस चलेगा

By देश | दैनिक भास्कर
August 23, 2026 4 Min Read
Comments Off on पंजाब- ऑनलाइन कट्टरपंथी बना, घर पर बम बनाया:NIA जांच में खुलासा, युवक आतंकी मसूद अजहर के भाषण सुनता था; अब UAPA का केस चलेगा
बठिंडा में बम बनाने की कोशिश से शुरू हुआ मामला अब आतंकी नेटवर्क से जुड़ने तक पहुंच गया। 11 सितंबर 2025 को विस्फोटक तैयार करते समय बाप-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस केस के बाद NIA ने जांच संभाली तो कई खुलासे हुए। NIA ने बेटा गुरप्रीत के ऑनलाइन कट्टरपंथ, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ाव, इंटरनेट पर संदिग्ध गतिविधियों और फंड जुटाने से जुड़े सबूत सामने आने का दावा किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि वह आतंकी मसूद अजहर के भाषणों से प्रभावित था। NIA ने मार्च 2026 में चार्जशीट दाखिल की। इसके बाद आरोपी ने खुद को आरोपों से मुक्त करने की मांग की, लेकिन अब मोहाली की विशेष NIA कोर्ट ने अर्जी खारिज करते हुए कहा कि उसके खिलाफ प्रथम दृष्टया पर्याप्त सबूत हैं। कोर्ट ने कहा कि आरोपी पर अब UAPA (गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत ट्रायल चलेगा। आरोपी के वकील की ओर से दी गई दलीलें कोर्ट में नहीं टिक पाईं। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला…. बम बनाते समय पिता-पुत्र घायल: पुलिस के अनुसार, जगतार सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह ने बम बनाने की तैयारी के दौरान विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल किया था। 11 सितंबर 2025 को इसी दौरान विस्फोट हो गया। इसमें गुरप्रीत सिंह और उसके पिता जगतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बठिंडा में केस दर्ज हुआ: इसी दिन थाना नेहियांवाला, बठिंडा में FIR नंबर 198 दर्ज की गई। इसमें बिना सुरक्षा के विस्फोटक या आग पकड़ने वाला सामान रखने के आरोप में धारा 287 और 288 लगाई गई। विस्फोटक या आग से संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाने के आरोप में धारा 326(f) लगाई गई। इसके अलावा बम या विस्फोटक बनाने, सप्लाई करने या अपने पास रखने के आरोप में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत केस दर्ज किया गया। इंटरनेट से कट्टरपंथ की ओर बढ़ा: जांच में सामने आया कि गुरप्रीत सिंह 2023 से 2025 के बीच ऑनलाइन माध्यम से कट्टरपंथ की ओर बढ़ा। वह आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की गतिविधियों से जुड़ा और उसके प्रमुख आतंकी मसूद अजहर के भाषणों से प्रभावित हुआ। नए सिरे से केस दर्ज, NIA ने जांच की: दिसंबर 2024 से सितंबर 2025 के बीच वह कथित तौर पर आतंकी गतिविधियों की तैयारी में शामिल रहा। इसमें इंटरनेट पर गतिविधियां करना और पैसों का इंतजाम करना शामिल था। 28 अक्टूबर 2025 को यह मामला नए सिरे से दर्ज किया गया और इसकी जांच NIA ने अपने हाथ में ले ली। NIA ने चार्जशीट में सबूत रखे: जांच पूरी होने के बाद NIA ने 16 मार्च 2026 को मोहाली की विशेष NIA अदालत में चार्जशीट दाखिल की। इसमें गवाहों के बयान, डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों से मिले सबूत शामिल किए गए। चार्जशीट में आरोपी के कट्टरपंथ की ओर बढ़ने, पैसे जुटाने, इंटरनेट पर की गई गतिविधियों और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से मिली जानकारी भी दर्ज की गई। आरोपी ने कहा- मेरे खिलाफ ठोस सबूत नहीं: चार्जशीट दाखिल होने के बाद गुरप्रीत सिंह ने 1 जून 2026 को अदालत में खुद को मामले से आरोपमुक्त करने की अर्जी दी। उसके वकील ने कहा कि गुरप्रीत सिंह के खिलाफ आतंकी गतिविधियों या किसी साजिश में शामिल होने का कोई ठोस मामला नहीं बनता। वकील ने यह भी कहा कि उसके खिलाफ कोई सीधा सबूत नहीं है। कोर्ट ने अर्जी खारिज की, आरोप तय करने के निर्देश: 21 अगस्त को मोहाली की विशेष NIA अदालत के न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद गुरप्रीत सिंह की आरोपमुक्त करने की अर्जी खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि इस स्तर पर आरोपी के खिलाफ विस्फोटक बनाने और आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने के पर्याप्त प्रथम दृष्टया सबूत हैं। कोर्ट ने गुरप्रीत सिंह के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 और 5 तथा UAPA की धारा 18, 23(1) और 38 के तहत आरोप तय करने के निर्देश दिए। चार्जशीट में आरोपी के ऑनलाइन कट्टरपंथ, इंटरनेट पर गतिविधियों, पैसों के इंतजाम और CDR से जुड़ी जानकारी दर्ज है। अदालत ने माना कि इन सबूतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रथम दृष्टया मजबूत मामला बनता है। ************ ये खबर भी पढ़ें: पंजाब से आर्मी के 25 हजार लाइव फुटेज पाकिस्तान भेजे: ₹35 हजार के लिए जासूसी कैमरा लगवाया, कंट्रोल ISI को दिया पंजाब पुलिस ने सेंट्रल एजेंसियों के साथ मिलकर पाकिस्तान समर्थित जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस और कपूरथला पुलिस ने 5 लोगों को अरेस्ट किया। जासूसी के लिए लगाए कैमरे और सिम बरामद की। ये कैमरे कपूरथला आर्मी केंटोनमेंट एरिया में लगे थे। आरोपियों ने बुटीक की आड़ में यहां खुफिया सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे। यहां से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI भारतीय सेना की गतिविधियां देख रही थी। (पढ़ें पूरी खबर)
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

लेक्चरर के आखिरी शब्द-बेटी को देखे बिना नहीं मरना चाहती:जालंधर में वेंटिलेटर से उसे तलाशती रही; पति-सास ने टॉयलेट क्लीनर पिलाकर मार डाला

Next

बांग्लादेश को पानी देने पर लालू-संजय झा भिड़े:कौन सही, कौन झूठा, JDU गंगा का पानी क्यों नहीं बांटना चाहती, अब क्या करेंगे मोदी

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme