Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

‘काली माता आई, इसलिए पति मार डाला’:हरियाणा में पत्नी ने सीने से प्राइवेट पार्ट तक काटा; 2 तलाक के बाद लव मैरिज की थी

By देश | दैनिक भास्कर
August 24, 2026 3 Min Read
Comments Off on ‘काली माता आई, इसलिए पति मार डाला’:हरियाणा में पत्नी ने सीने से प्राइवेट पार्ट तक काटा; 2 तलाक के बाद लव मैरिज की थी
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में व्यक्ति को सीने से लेकर प्राइवेट पार्ट तक काटने और आंतें बोरी में भरने के मामले में नया खुलासा हुआ है। राजेश की मां अमरो देवी ने बताया कि राजेश की हत्या करने के बाद उसकी पत्नी विमला आसपास के लोगों से कह रही थी, “मेरे सिर पर काली माता आ गई थी, इसलिए मैंने राजेश को मार दिया।” अमरो देवी ने यह भी कहा कि इसके बाद वह छत से कूद गई। पुलिस के पहुंचने पर वह बेहोश हो गई। विमला सनकी थी और झाड़-फूंक भी करती थी। पुलिस को राजेश का लीवर का आधा हिस्सा और एक किडनी भी गायब मिली है। यह बात भी सामने आई है कि विमला राजेश की तीसरी पत्नी थी और वह उससे उम्र में 4 से 5 साल बड़ी थी। दोनों ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर में लव मैरिज की थी। राजेश का अपनी पहली दो पत्नियों से तलाक हो चुका था। करीब एक साल पहले राजेश और विमला कुरुक्षेत्र में किराए के मकान में रहने लगे थे। इनकी कोई संतान नहीं थी। राजेश मर्डर केस में दो नई बातें सामने आईं…. 1. साथी बोला- दिन में भी शराब पी लेता था राजेश पिहोवा रोड स्थित पीबी आरओ वाटर ट्रेडिंग कंपनी में काम करता था। यह कंपनी उसके किराए के मकान के पास ही थी। राजेश के साथ काम करने वाले एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि राजेश शराब पीने का आदी था। कई बार वह दिन में भी शराब पी लेता था। उसकी पत्नी विमला उसे शराब पीने से रोकती थी। हालांकि, राजेश ने कभी विमला के साथ झगड़े या विवाद की बात का जिक्र नहीं किया। 2. पड़ोसियों ने विमला को कच्चे चावल-चीनी खाते देखा राजेश जिस मकान में किराए पर रहता था, उसके आसपास ज्यादा घर नहीं हैं। एक तरफ खाली प्लॉट है, जबकि दूसरी तरफ बगीचा है। पास में ही एक धर्मशाला भी है। आसपास के लोग भी इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। एक व्यक्ति ने बताया कि विमला ज्यादातर समय कमरे में ही रहती थी और आसपास के लोगों से ज्यादा बातचीत नहीं करती थी। कुछ लोगों ने उसे कई बार कच्चे चावल और चीनी खाते हुए भी देखा था। अब जानिए मर्डर वाले दिन क्या हुआ…. मकान मालिक आवाज सुनकर पहुंचा मकान मालिक रिंकू ने बताया कि राजेश अपनी पत्नी के साथ पहली मंजिल पर रहता था। पति-पत्नी के बीच कई बार झगड़े होते थे। शुक्रवार शाम राजेश और विमला के कमरे से चिल्लाने की आवाजें आती रही थीं। राजेश की चीख सुनकर वह ऊपर पहुंचा। जमीन पर राजेश खून से लथपथ था। उसके पेट पर गहरा घाव था। विमला उसकी आंतें प्लास्टिक की बोरी में भर रही थी। उसे देखकर विमला ने छत से छलांग लगा दी। फोरेंसिक एक्सपर्ट बोले- 37 सेंटीमीटर लंबा घाव था फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. गौरव कौशिक ने बताया कि जब शव उनके पास आया तो उसमें आधा लीवर और एक किडनी नहीं थी। मृतक के पेट पर 37 सेंटीमीटर लंबा और गहरा चीरा लगा हुआ था। चीरे से आंतें बाहर निकली हुई थीं। मृतक का आधा लीवर और एक किडनी कहां है, इसे बरामद करने की जिम्मेदारी पुलिस की है। इलाज के बाद महिला से पूछताछ होगी केयूके थाना प्रभारी सुरेंद्र संधू ने बताया कि पति की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी ने वारदात के बाद छत से छलांग लगा दी थी। इस दौरान उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। फिलहाल आरोपी महिला लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती है। तबीयत में सुधार होने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी। पूछताछ के बाद ही हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा में पति की हत्या, आंतें बोरी में भरीं:सीने से प्राइवेट पार्ट तक एक फीट काटा; लीवर-किडनी गायब; पत्नी छत से कूदी हरियाणा के कुरुक्षेत्र में महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। उसने धारदार हथियार से पति के सीने से लेकर प्राइवेट पार्ट तक एक फीट से ज्यादा लंबा कट लगाया। महिला ने उसकी आंतें निकालकर प्लास्टिक की बोरी में भरकर रख दीं। पढ़ें पूरी खबर…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

योगी बोले-राहुल अर्बन-नक्सलियों के हाथों देश बर्बाद करना चाहते हैं:अजय राय की बेशर्मी देखिए, हनुमानगढ़ी में दंडवत हुए, राम-राम चिल्लाए, बाहर मछली की दावत उड़ाई

Next

पति का पेट चीरने वाली बोली-मुझमें काली मां आई:दोनों की लव-मैरिज; कत्ल कर बोरी में भरीं आतें; पति का पहले 2 बार तलाक हो चुका

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme