BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बोले- पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेंगे:अकाली दल से गठबंधन नहीं होगा; हरसिमरत कौर ने रैली में इसके संकेत दिए थे
पंजाब में BJP और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की चर्चाओं को भाजपा ने एक बार फिर खारिज कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने सोमवार को पटियाला में रैली के दौरान कहा कि पार्टी पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अकाली दल से गठबंधन नहीं होगा। संतोष ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने और चुनाव की तैयारियों में जुटे रहने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य पंजाब में सरकार बनाना है और पार्टी इसी दिशा में काम कर रही है। दरअसल, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुखबीर सिंह बादल की मुलाकात के बाद दोनों दलों के बीच गठबंधन की चर्चाएं तेज हुई थीं। अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी कुछ दिन पहले रैली में इसके संकेत दिए थे। पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन की चर्चा क्यों? पूनिया ने कहा था- अंतिम फैसला नेतृत्व का
भाजपा ने 18 अगस्त को सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया था। इसके बाद उन्होंने कहा था कि पंजाब में अकाली दल के साथ समझौते के रास्ते खुले हुए हैं, हालांकि इस बारे में केंद्रीय नेतृत्व से मार्गदर्शन की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के कार्यकर्ता भी फिलहाल अकेले ही चुनाव मैदान में उतरने की चाहत में हैं, लेकिन राजनीति में कभी भी संभावनाओं के दरवाजे बंद नहीं होते। बीएल संतोष दो दिन के पंजाब दौरे पर
बीएल संतोष दो दिन के पंजाब दौरे पर हैं। पंजाब दौरे के पहले दिन उन्होंने पटियाला में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उसके बाद उन्होंने बठिंडा में भी एक बैठक की। कल यानी मंगलवार को बीएल संतोष मोगा व लुधियाना में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। -------- ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी से दिल्ली में मिले सुखबीर बादल: पंजाब में दोबारा अकाली-BJP गठजोड़ के संकेत; केजरीवाल बोले- ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंचे और पार्लियामेंट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 40 से 45 मिनट तक मुलाकात की। पीएम से मीटिंग से पहले सुखबीर बादल की हरियाणा CM नायब सैनी से भी मुलाकात हुई थी। (पढ़ें पूरी खबर)