Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

राहुल गांधी बोले- RSS इतिहास बदलने की कोशिश कर रहा:देश बर्दाश्त नहीं करेगा, PM सरकार के कामों के लिए माफी मांगें

By देश | दैनिक भास्कर
August 4, 2026 2 Min Read
Comments Off on राहुल गांधी बोले- RSS इतिहास बदलने की कोशिश कर रहा:देश बर्दाश्त नहीं करेगा, PM सरकार के कामों के लिए माफी मांगें
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि देश के छात्र गंभीर दर्द में हैं। उन्हें PM नरेंद्र मोदी की माफी की जरूरत नहीं है, बल्कि वे चाहते हैं कि PM अपने सरकार के कामों के लिए उनसे माफी मांगें। पूर्व सांसद वाइको की किताब के विमोचन कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि छात्र सड़कों पर इसलिए हैं क्योंकि RSS देश का इतिहास बदलने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अपने इतिहास के कुचले जाने को बर्दाश्त नहीं करेगा। छात्रों के पास काम नहीं, परीक्षा में निष्पक्षता चाहते हैं राहुल ने कहा कि हम अजीब दौर से गुजर रहे हैं, जहां छात्र सड़कों पर हैं और गंभीर दर्द में हैं। उनके पास काम नहीं है और वे परीक्षाओं में निष्पक्षता तथा एक बेहतर शिक्षा प्रणाली की मांग कर रहे हैं। दूसरी तरफ PM उन्हें माफ कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि पीएम को यह विचार कहां से आता है कि वे उन्हें या भारत के भविष्य को माफ कर सकते हैं। RSS पर लगाया इतिहास बदलने का आरोप राहुल गांधी ने दावा किया कि PM या RSS के पीछे एक खतरनाक विचार है कि यह देश कई लोगों की अभिव्यक्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि संविधान में स्पष्ट लिखा है कि इंडिया, यानी भारत, राज्यों का एक संघ है और राज्य भारत के लोगों की अभिव्यक्ति हैं। हर राज्य को इसका अधिकार है और उनके साथ निष्पक्ष व्यवहार होना चाहिए। इतिहास को कुचले जाने को बर्दाश्त नहीं करेगा भारत राहुल ने कहा कि कुछ अज्ञानी लोग हैं जो तमिल, मराठी, बंगाली लोगों को नहीं समझते और कहते हैं कि इनमें से कोई भी इतिहास और कल्पना प्रासंगिक नहीं है। उनका मानना है कि केवल वही इतिहास महत्वपूर्ण है जिसे RSS मानता है। यही कारण है कि यह लड़ाई महत्वपूर्ण है और छात्र सड़कों पर हैं। कार्यक्रम में ये नेता मौजूद रहे इस पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री ए राजमोहन, TMC नेता सागरिका घोष, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम और मणिकम टैगोर मौजूद थे। इनके अलावा जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला, CPM महासचिव एम ए बेबी, CPI महासचिव डी राजा, शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत, RJD नेता मनोज कुमार झा, RSP के एन के प्रेमचंद्रन और NCP-SP नेता सुप्रिया सुले भी कार्यक्रम में शामिल हुए। ------------------ ये खबर भी पढ़ें: राहुल बोले- छात्रों को पीएम की माफी की जरूरत नहीं:बल्कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए; NEET में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों से मिले चेन्नई। राहुल गांधी ने शनिवार को चेन्नई में स्टूडेंट्स और NEET में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजन से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा- स्टूडेंट्स को पीएम की माफी की जरूरत नहीं, बल्कि उन्हें स्टूडेंट्स से माफी मांगनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:सिगरेट से पत्नी का प्राइवेट पार्ट दागा; सिख गुरु पर टिप्पणी, युवक पीटा; स्कूलों से 5% फीस वापस लेने पर रोक

Next

महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम को कांग्रेस ने कहा ‘गूंगी गुड़िया’:सुनेत्रा पवार पर की टिप्पणी, शिंदे बोले- यह राज्य की सभी महिलाओं का अपमान

हाल की खबरें

  • रिजिजू बोले- राहुल के निशाने पर सिर्फ हिंदू क्यों:अल्पसंख्यक महिलाओं की बात क्यों नहीं करते; समाज बांटने के लिए बेटियों को कम न आंकें
  • भास्कर अपडेट्स:दिल्ली- आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट, आरोपी के घर के बाहर सैकड़ों जुटे
  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme