Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

दतिया उपचुनाव हार के बाद भाजपा जिला कार्यकारिणी भंग:मंडल-मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प सदस्य भी हटाए; समीक्षा समिति की रिपोर्ट पर एक्शन

By देश | दैनिक भास्कर
August 3, 2026 3 Min Read
Comments Off on दतिया उपचुनाव हार के बाद भाजपा जिला कार्यकारिणी भंग:मंडल-मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प सदस्य भी हटाए; समीक्षा समिति की रिपोर्ट पर एक्शन
दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। पार्टी नेतृत्व ने जिला कार्यकारिणी समेत दतिया के सभी मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प और विभागों की इकाइयों को भंग कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने ये एक्शन हार की समीक्षा के लिए बनाई गई विशेष समिति की रिपोर्ट पर लिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, चुनाव के दौरान वायरल सोशल मीडिया पोस्ट और पत्रों की भी समीक्षा की जाएगी। ऐसे पोस्ट-लेटर साझा करने वालों की लिस्ट बनाकर उनके राजनीतिक संबंध जांचे जाएंगे। दतिया सीट कांग्रेस के राजेंद्र भारती को फ्रॉड मामले में 3 साल की सजा मिलने के बाद खाली हुई थी। यहां कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार भाजपा को हराया है। सीएम हाउस पर बैठक, करीब 25 नेता शामिल हुए इससे पहले चुनाव परिणामों की समीक्षा के लिए मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सीएम हाउस पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, चुनाव प्रभारी भारत सिंह कुशवाह, सह प्रभारी राहुल कोठारी, पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा समेत 25 नेता मौजूद रहे। नरोत्तम की जगह आशुतोष तिवारी को टिकट दिया था भाजपा ने उपचुनाव के लिए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को टिकट दिया था। जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने तीखे विरोध प्रदर्शन किए। कई कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किए गए थे। इसके बाद नरोत्तम मिश्रा को खुद सामने आकर समर्थकों से तिवारी का समर्थन करने की अपील करनी पड़ी थी। दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद जिला अध्यक्ष रघुवीर शरण कुशवाह समेत कई पार्टी पदाधिकारियों ने इस्तीफे दे दिए थे। इस पर संगठन ने कहा था कि कोई भी इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा। लेकिन अब उपचुनाव हारने के बाद जिले की पूरी टीम को हटा दिया गया है। पार्टी के स्थानीय नेताओं पर भीतरघात के आरोप लगे थे दतिया में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी की हार के बाद भीतरघात के आरोप लगे थे। पार्टी के कई नेताओं ने दबी जुबान में कहा कि नरोत्तम का टिकट कटने के बाद उनके स्थानीय समर्थक चुनावी अभियान में सक्रिय नहीं दिखे। वे पार्टी में रहते हुए भी दूरी बनाए रहे। जिला कार्यालय पर सन्नाटा, नेताओं ने नहीं उठाए फोन दतिया भाजपा की पूरी टीम हटाए जाने के बाद जिला कार्यालय पर सन्नाटा पसर गया। मेन गेट अंदर से बंद कर दिया गया। संपर्क करने पर स्टाफ में से कोई सामने नहीं आया। जिला अध्यक्ष रघुवीर शरण कुशवाह ने फोन रिसीव नहीं किया। अन्य बड़े नेताओं ने भी या तो कॉल नहीं उठाया या वे स्विच ऑफ आते रहे। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… दतिया में फिर हारी BJP, 6016 वोट से कांग्रेस जीती मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार भाजपा को हराया। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 66 हजार 757 और भाजपा के आशुतोष तिवारी को 60 हजार 741 वोट मिले। घनश्याम ने 6016 वोटों से जीत दर्ज की। दतिया सीट राजेंद्र भारती को फ्रॉड मामले में 3 साल की सजा मिलने के बाद खाली हुई थी। पढे़ं पूरी खबर… दतिया में BJP की हार-कांग्रेस की जीत, 5 बड़ी वजह दतिया उपचुनाव का नतीजा सिर्फ एक सीट का फैसला नहीं, बल्कि दोनों दलों की रणनीति और भविष्य की राजनीति का संकेत भी बन गया। संगठन की पूरी ताकत झोंकने के बावजूद बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी कांग्रेस के घनश्याम सिंह से 6,016 वोटों से हार गए। बीजेपी की हार के पीछे कई राजनीतिक और संगठनात्मक कारण माने जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

संसदीय कमेटी बोली- मार्क जुकरबर्ग पीएम मोदी से माफी मांगें:इंस्टा वीडियो हटाने पर एक्शन; सहूलियतें वापस लेने की भी चेतावनी

Next

भास्कर अपडेट्स:केरल के पैसेंजर ने प्लेन के टॉयलेट में स्मोकिंग की, मुंबई में गिरफ्तार; सऊदी से आ रही थी फ्लाइट

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme