भरतपुर रेलवे स्टेशन के एसी वेटिंग रूम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ विदेशी पर्यटक बाथरूम के पास जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं। बताया गया कि वे भरतपुर घूमने के बाद ट्रेन का इंतजार कर रहे थे और ट्रेन आने में समय होने के कारण वेटिंग रूम में चले गए थे। इस दौरान उन्हें बैठने के लिए उचित स्थान नहीं मिला। जनरल टिकट यात्री बेंच और कुर्सियों पर सोते मिले वहीं वेटिंग रूम के अंदर कई यात्री बैंच और कुर्सियों पर सोते हुए दिखाई दिए। जानकारी के अनुसार, इन यात्रियों के पास एसी टिकट नहीं थी। वीडियो में यह भी साफ दिखाई देता है कि कुछ लोग वेटिंग रूम में आराम से सो रहे हैं, जबकि विदेशी यात्री जमीन पर बैठे हुए थे। वेटिंग रूम में केयरटेकर की तैनाती नहीं, 6 महीने पहले शुरू हुआ था रूम RPF थाना अधिकारी प्रदीप तिवारी ने बताया – बड़े स्टेशनों पर एसी वेटिंग रूम में केयरटेकर की नियुक्ति की जाती है, लेकिन भरतपुर स्टेशन पर अभी तक किसी केयरटेकर की तैनाती नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि यह वेटिंग रूम करीब 6 महीने पहले ही शुरू किया गया था और स्टेशन मास्टर को 3-4 बार केयरटेकर लगाने के लिए कहा जा चुका है, लेकिन अब तक नियुक्ति नहीं की गई है। शिकायत के बाद RPF पहुंची मौके पर, गार्ड ने की जांच घटना की शिकायत एक यात्री ने RPF थाने में की थी, जिसके बाद दो गार्ड मौके पर पहुंचे। RPF की ओर से समय-समय पर वेटिंग रूम की जांच की जाती है और अवांछित व्यक्तियों को बाहर निकाला जाता है। शिकायत मिलने के बाद स्टाफ भेजकर कार्रवाई भी की गई। भिखारियों के प्रवेश और अव्यवस्था की भी मिली शिकायत एक अन्य यात्री ने शिकायत की थी कि एसी वेटिंग रूम में कुछ भिखारी और जनरल टिकट धारक घुस गए हैं, जिन्हें बाहर किया जाए। इसके बाद उन्हें हटाने के लिए स्टाफ भेजा गया। यात्रियों को स्टेशन डायरी में लिखित शिकायत दर्ज कराने के लिए भी कहा गया। नियमों के बावजूद वेटिंग रूम में दिखी अव्यवस्था नियमों के अनुसार एसी वेटिंग रूम में केवल एसी टिकट धारक यात्री ही प्रवेश कर सकते हैं और वहां केवल ट्रेन का इंतजार किया जा सकता है। सोने की अनुमति नहीं होती, लेकिन वीडियो में नियमों का उल्लंघन साफ दिखाई देता है, जहां कुछ यात्री कुर्सियों और बेंच पर सोते नजर आए।
