Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
खेल

बाबर शतक चूके, 88 रन बनाकर आउट:4 साल बाद टेस्ट शतक बनाने का मौका था; पाकिस्तान ने विंडीज के खिलाफ वापसी की

By poltix_INS_admin
August 5, 2026 2 Min Read
Comments Off on बाबर शतक चूके, 88 रन बनाकर आउट:4 साल बाद टेस्ट शतक बनाने का मौका था; पाकिस्तान ने विंडीज के खिलाफ वापसी की

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 12 रन से शतक चूक गए। वे मंगलवार को 88 रन पर रनआउट हो गए। बाबर के पास 4 साल बाद टेस्ट शतक बनाने का मौका था। उन्होंने 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में पिछला शतक लगाया था। तब बाबर ने 161 रन की पारी खेली थी। बाबर उस मैच में भी कप्तानी कर रहे थे। 2023 में खराब फॉर्म की वजह से बाबर आजम ने कप्तानी छोड़ दी थी। उसके बाद शान मसूद को रेग्युलर टेस्ट कप्तान बनाया गया था। 5 जुलाई 2026 को बाबर आजम को एक बार फिर पाकिस्तान की टेस्ट कप्तान बनाया गया था। बाबर के पास 10वां टेस्ट शतक लगाने का मौका था बाबर आजम की पारी देखिए
वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान का स्कोर 333/6 अब्दुल्ला शफीक के शतक और बाबर आजम की अर्धशतकीय पारी के दम पर पाकिस्तान ने लंच तक 6 विकेट पर 333 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान अब पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज से सिर्फ 11 रन पीछे है। तीसरे विकेट के लिए शफीक और बाबर ने 327 बॉल पर 183 रन की शतकीय साझेदारी की। शफीक का 2 साल बाद टेस्ट शतक अब्दुल्ला शफीक ने टेस्ट करियर का छठा शतक लगाया। यह उनका 2024 के बाद पहला टेस्ट शतक है। वे काफी देर तक 99 रन पर अटके रहे। फिर जोमेल वॉरीकन की शॉर्ट गेंद पर मिडविकेट की दिशा में चौका लगाकर उन्होंने अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने केमार रोच पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया था। अजान ओवैस ने दिलाई तेज शुरुआत पाकिस्तान को युवा बल्लेबाज अजान ओवैस ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। उन्होंने दूसरे ही ओवर में केमार रोच पर लगातार तीन चौके लगाए, जिसके बाद वेस्टइंडीज को जल्दी स्पिन गेंदबाज लाना पड़ा। हालांकि इमाम-उल-हक 150 किमी/घंटा की रफ्तार वाली शमार जोसेफ की गेंद पर स्लिप में कैच दे बैठे। ओवैस ने अर्धशतक पूरा किया, लेकिन बाद में जोमेल वॉरीकन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। वेस्टइंडीज पहली पारी में 344 रन पर सिमटी इससे पहले वेस्टइंडीज की पहली पारी 344 रन पर समाप्त हुई। जास्टिन ग्रीव्स और रोस्टन चेज ने अर्धशतक लगाए। पाकिस्तान के लिए अली उस्मान ने पहली ही गेंद पर ग्रीव्स को आउट किया। उबैद शाह ने चेज को बोल्ड किया, जबकि साजिद खान ने शमार जोसेफ का विकेट लेकर पारी समाप्त की।

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद पाकिस्तानी बॉक्सर टीम होटल से लापता:पासपोर्ट टीम मैनेजर के पास है, फेडरेशन पर फिर सवाल उठे

Next

जहीर खान ने लंका प्रीमियर लीग में टीम खरीदी:जाफना के को-ऑनर बने; द्रविड़, युवराज और तेंदुलकर भी टीम खरीद चुके

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme