पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के रिजल्ट सोमवार को आए। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरलम में सरकारें बदल गईं। असम और पुडुचेरी में एनडीए ने वापसी की। बंगाल में TMC को हराकर भाजपा पहली बार सत्ता में आई। पार्टी दस साल में 3 सीटों से 207 सीटों पर पहुंच गई है। तमिलनाडु में एक्टर थलपति विजय की पार्टी TVK ने सबसे ज्यादा सीटें लाकर चौंका दिया। 59 साल में पहली बार राज्य में ऐसी सरकार बनने जा रही है, जिसमें DMK या AIADMK नहीं होगी। दो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और एमके स्टालिन चुनाव हार गए। बंगाल में 15 साल बाद ममता का राज खत्म भाजपा का वोट शेयर 7.50% बढ़ा, TMC का इतना ही घटा बंगाल में 12 मंत्री हारे, भाजपा का 70% स्ट्राइक रेट मोदी का 242 सीट पर प्रचार, 184 में भाजपा जीती मोदी ने अपनी जनसभाओं और रोड-शो के जरिए बंगाल की 294 में से 242 सीटें कवर कीं। इनमें से 184 सीटों पर भाजपा की जीत हुई। भाजपा ने राज्य में 208 सीटें जीतीं। जिन सीटों पर मोदी ने सभा या रोड-शो किया, वहां पार्टी का स्ट्राइक रेट 76% रहा। ममता भवानीपुर से चुनाव हारीं, सुवेंदु दोनों सीट पर जीते SIR से अनुपात में मुस्लिम वोटर्स के नाम ज्यादा कटे SIR के तहत बंगाल में वोटर लिस्ट से करीब 91 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए। भाजपा को 2.89 और TMC को 2.57 करोड़ वोट मिले। दोनों पार्टियों के बीच 31 लाख 84 वोटों का अंतर रहा। SIR में 63% (लगभग 57.47 लाख) हिंदू और 34% (लगभग 31.1 लाख) मुस्लिमों के नाम कटे थे। सीधा मतलब है कि आबादी के अनुपात में मुस्लिम वोट ज्यादा कटे। जिन इलाकों में मुस्लिम वोटर निर्णायक हो सकते थे, वहां कमजोर हो गए। इसका फायदा भाजपा को हुआ। भाजपा की स्ट्रैटजी, शाह 15 दिन बंगाल में रहे घरों में बर्तन मांजने वाली भाजपा की कलिता 12 हजार वोटों से जीतीं बंगाल की औशग्राम सीट से भाजपा प्रत्याशी कलिता माझी 12 हजार से ज्यादा (41%) वोटों से जीती हैं। वे दूसरों के घरों में बर्तन मांजने और साफ-सफाई का काम करती थीं। कलिता 2021 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ी थीं, लेकिन तब उन्हें करीब 12 हजार वोट से ही हार का सामना करना पड़ा था। तमिलनाडु में 2 साल पुरानी TVK ने 50+ साल पुरानी DMK-AIADMK को हराया एक्टर विजय की 2 साल पुरानी पार्टी TVK को 108 सीट पर जीत मिली है। ये DMK (59) और AIDMK (47) की कुल सीटों से ज्यादा है। TVK का उत्तर-मध्य में दबदबा, 46% स्ट्राइक रेट सीएम स्टालिन 8795 वोट से हारे 59 साल बाद पहली बार गैर DMK-AIADMK सरकार असम में तीसरी बार भाजपा सरकार असम में भी हिमंता सरकार की वापसी हुई है। भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। BJP ने यहां अकेले ही 82 सीटें जीतीं, जो बहुमत के आंकड़े से 18 ज्यादा है। मौजूदा भाजपा सरकार का कोई भी मंत्री चुनाव नहीं हारा। ऐसा देश में पहली बार हुआ। नई विधानसभा में 7 महिलाएं, भाजपा 92.1% स्ट्राइक रेट सीएम सरमा जालुकबारी सीट से लगातार छठवीं बार जीते केरलम में विजयन अपनी सीट पर जीते, लेकिन अब देश में कहीं लेफ्ट सरकार नहीं केरलम में 10 साल बाद कांग्रेस सरकार की वापसी हुई है। इसके साथ ही अब देश में कहीं भी लेफ्ट सरकार नहीं बची है। ऐसा 5 दशकों में पहली बार हुआ है। हालांकि सीएम पिनाराई विजयन अपनी सीट धरमदम से जीत गए, लेकिन राज्य में LDF की करारी हुई। केरलम में CM की रेस में 4 दावेदार 1. वीडी सतीशन पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष थे। उन्हें LDF के सबसे बड़े सहयोगी IUML का भी समर्थन मिलता रहा है। 2001 से लगातार विधायक हैं। 2. केसी वेणुगोपाल फिलहाल लोकसभा में सांसद हैं। राहुल गांधी के करीबी और कांग्रेस के संगठन महासचिव हैं। मनमोहन सरकार में ऊर्जा और नागरिक उड्डयन मंत्री (राज्य) रह चुके हैं। 3. रमेश चेन्निथला केरलम चुनाव 2026 में कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष थे। 2016 से 2021 तक नेता प्रतिपक्ष रहे। 2014 से 2016 के बीच ओमन चांडी सरकार में गृह मंत्री रह चुके हैं। 4. सनी जोसेफ भी दौड़ में हैं। वे केरलम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष हैं। उन्हें 8 मई 2025 को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। केरलम में 13 मंत्री हारे, कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 55.2% भाजपा के राजीव चंद्रशेखर 4978 वोटों से जीते पुडुचेरी में रंगासामी पांचवीं बार सीएम बनेंगे एन. रंगासामी 5वीं बार पुडुचेरी के सीएम बनेंगे। उनकी पार्टी AINRC ने 12 सीटें जीतीं। वो पहली बार 2001 में सीएम बने थे। उनकी सरकार के 2 मंत्रियों लक्ष्मीनारायणन और चंद्रा प्रियंगा को हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा को उत्तरी पुडुचेरी में 4 सीटें सत्ताधारी पार्टी ऑल इंडिया एनएआर कांग्रेस (AINRC) ने अपनी ज्यादातर सीटें मध्य और दक्षिण पुडुचेरी में जीतीं। भाजपा को 4 सीटें उत्तरी इलाके में मिलीं। DMK ने 3 सीटें उत्तरी और 2 सीटें दक्षिण-पूर्वी इलाके में जीतीं। कांग्रेस को एकमात्र सीट मध्य पुडुचेरी में मिली। AINRC का सबसे ज्यादा 75% स्ट्राइक रेट पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव हुए। AINRC ने 16 में से 12 सीटें जीतकर 75% का सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट हासिल किया। भाजपा ने 10 में 4 सीटें जीतकर 40% के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। कांग्रेस 16 सीटों पर चुनाव लड़कर सिर्फ 1 सीट जीत सकी और उसका स्ट्राइक रेट मात्र 6% रहा। बंगाल में 1.5% और केरलम में 6% महिलाओं ने ज्यादा वोट डाला 11 राज्यों में भाजपा बहुमत में, 11 राज्यों में सरकार में शामिल चुनाव परिणाम के बाद 5 PHOTOS में नेताओं के रिएक्शन …………………………… बंगाल, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल चुनाव से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें… साउथ में एक्टर्स को ‘भगवान’ क्यों मानते हैं लोग: सुपरस्टार विजय पहले ही चुनाव में सीएम बनने जा रहे; ऐसी दीवानगी की 6 बड़ी वजहें तमिलनाडु में नास्तिक के बाद ईसाई सीएम: थलापति विजय की कहानी, जिसने पहले ही चुनाव में स्टालिन की DMK, जयललिता की AIADMK को किनारे लगा दिया तमिलनाडु में सरकार बनाने का नंबर गेम: TVK सबसे बड़ी पार्टी; एक्टर विजय थलपति के पास सरकार बनाने के लिए दो ऑप्शन; क्या DMK को साथ लाएंगे थलापति तमिलनाडु के किंग, लेकिन किंगमेकर कौन: 107 सीटें, 35% वोट शेयर; पर्दे के ‘मास्टर’ ने कैसे बदली 50 साल पुरानी स्क्रिप्ट बीजेपी की बंगाल जीत में SIR का कितना रोल:केरलम में 10 साल बाद कांग्रेस कैसे लौटी; नतीजों के पीछे की पूरी कहानी बंगाल में दीदी को हराने वाले BJP के 5 किरदार: मंच से पुलिस को धमकी भी स्ट्रैटजी, कैसे काम कर गया राजस्थान मॉडल
