सेंसेक्स आज यानी मंगलवार, 5 मई को 251 अंक (0.33%) की गिरावट के साथ 77,017 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 86 अंकों (0.36%) की गिरावट रही, ये 24,032 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में ऑटो और FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही, जबकि रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार 4 मई को अमेरिकी बाजार में गिरावट रही थी 7 दिन में FII ने 10,514 करोड़ रुपए के शेयर बेचे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। सोमवार को सेंसेक्स 355 अंक चढ़कर बंद हुआ था इससे पहले सोमवार, 4 मई को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 355 अंक चढ़कर 77,269 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 121 अंक ऊपर रहा, ये 24,119 के स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार में रियल्टी, मेटल, फार्मा और ऑटो के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। जबकि आईटी, सरकारी बैंक और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही थी।
