मोहाली के खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर में ईडी की टीम ने दबिश दी है। सूत्रों के मुताबिक एक आईटी कारोबारी के घर पर छापेमारी की जा रही है। टीम दिल्ली से पहुंची है । इसमें 8 से 10 अधिकारी शामिल हैं। सोसाइटी में किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। फिलहाल अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
