तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में एक्टर विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) ने 108 सीटें जीतीं। हालांकि पार्टी बहुमत के आकंड़े 118 सीट से पीछे है। राज्य में गठबंधन की सरकार बनना तय है। असम में भी हिमंता सरकार की वापसी हो गई है। हिमंता लगातार तीसरी बार सरकार बनाएंगे। BJP ने यहां 82 सीटें जीत ली हैं। जो बहुमत के आंकड़े से 13 ज्यादा है। केरलम में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी हुई। कांग्रेस ने 140 में से 63 सीटें जीतीं। 26 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर CPI(M) रही। LDF की हार पर सीएम पिनाराई विजयन ने पद से इस्तीफा दिया। पुडुचेरी में NDA की मौजूदा सरकार की वापसी हुई। रंगास्वामी की पार्टी ने 12 सीटें जीतीं। DMK के हिस्से 5 और भाजपा के हिस्से 4 सीटें आई हैं। तमिलनाडु में स्टालिन को उनके ही बागी ने हराया तमिलनाडु के सीएम और डीएमके चीफ एमके स्टालिन को हार मिली है। उनकी ही पार्टी से बागी हुए वीएस बाबू ने स्टालिन के खिलाफ कोलाथुर सीट से चुनाव लड़ा और 8 हजार वोटों से हराया। बाबू पहले DMK में थे, फरवरी 2026 में ही उन्होंने विजय की पार्टी जॉइन की थी। इस बीच विजय के ड्राइवर के बेटे आर. सबरिनाथन ने विरुगम्बक्कम सीट से जीत दर्ज की है। तमिलनाडु में जश्न की 3 तस्वीरें… पिता पर केस किया, बच्चों के लिए स्कूल बनवाया, जानिए एक्टर विजय के बारे में… 11 राज्यों में भाजपा बहुमत में, 12 राज्यों में सरकार में शामिल 4 राज्यों के चुनावी नतीजों से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
