गांव बरौलीछार में मंगलवार देर रात कमरे में फांसी पर विवाहिता महिला का शव लटका मिलने के मामले में गांव ऐंचेरा निवासी मृतक महिला के भाई नीतेश जाटव पुत्र हुकम सिंह ने दहेज में पांच लाख रुपए और आभूषण नहीं देने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। उसने मृतक महिला के पति तेजपाल जाटव सहित 8 अन्य को नामजद किया है। इससे पहले प्रशिक्षु आईपीएस एमएन भरत व पुलिस सीओ अमर सिंह राठौड़ ने जिला एफएसएल टीम की सहायता से मौके पर जांच-पड़ताल की। पुलिस सूत्रों के अनुसार ऐंचेरा निवासी चन्द्रवती पुत्री हुकम सिंह जाटव की 3 मार्च 2022 को बरौलीछार निवासी तेजपाल जाटव पुत्र बौला उर्फ मुकेश जाटव से शादी हुई। पीड़ित का आरोप है कि शादी के बाद ससुरालजन उसे परेशान कर रहे थे। पति सहित 8 अन्य नामजद… मृतका के भाई नीतेश
ने पति तेजपाल सहित ससुर बौला उर्फ मुकेश, सास सरोज, वीरेन्द्र, राखी पत्नी वीरेन्द्र, खेडली थाना क्षेत्र के गांव दांतिया निवासी शीला पत्नी करन, करन जाटव, एवं कठूमर थाना क्षेत्र के गांव मौरोली निवासी बनय सिंह को नामजद किया है।
