एशियन गेम्स-भारत को पुरुष मैराथन में 44 साल बाद मेडल:सावन बरवाल ने सिल्वर दिलाया; विमेंस राइफल शूटिंग में भारत को रजत
भारत को एशियन गेम्स के पुरुष मैराथन इवेंट में 44 साल बाद मेडल मिला है। सावन बरवाल ने 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड की टाइमिंग के साथ सिल्वर दिलाया। इस इवेंट में 1982 के दिल्ली एशियन गेम्स में भारत को ब्रॉन्ज मिला था। शूटिंग में भारत को 11वां मेडल आया, सिल्वर मिला महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन कैटेगरी में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही। इस टीम में आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदार्शा विनोद के नाम शामिल रहे। इंडिया को शूटिंग में 11वां मेडल मिला है। इससे पहले एक गोल्ड, 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मिल चुके हैं। इंडिया मेडल टैली के 12वें स्थान पर भारत के मेडल की संख्या 25 पहुंच गई है। इसमें 2 गोल्ड, 11 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत मेडल टैली में 12वें स्थान पर है। कबड्डी के 2 फाइनल खेलेंगी भारतीय टीमें एशियाड में आज भारत कबड्डी के 2 गोल्ड मेडल जीत सकता है। भारत की महिला और पुरुष टीम का फाइनल मुकाबला ईरान से होगा। महिला टीम का मैच सुबह 9:30 बजे, जबकि पुरुष टीम का मुकाबला दोपहर 2:30 बजे से शुरु होगा।