Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

भागवत आज मुंबई में जेन-जी और जेन-अल्फा से बात करेंगे:2 हजार स्टूडेंट्स होंगे शामिल; पहले कहा था- नई पीढ़ी को आदेश न दें, बातचीत करें

By देश | दैनिक भास्कर
August 6, 2026 3 Min Read
Comments Off on भागवत आज मुंबई में जेन-जी और जेन-अल्फा से बात करेंगे:2 हजार स्टूडेंट्स होंगे शामिल; पहले कहा था- नई पीढ़ी को आदेश न दें, बातचीत करें
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार शाम को मुंबई में 15 से 19 साल की उम्र के 2,000 से ज्यादा जेन-जी और जेन अल्फा स्टूडेंट्स के साथ बातचीत करेंगे। यह कार्यक्रम मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में आयोजित होगा। इसका आयोजन इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस यानी IIMUN अपनी 15वीं वर्षगांठ के मौके पर कर रहा है। NEET पेपर लीक के खिलाफ देशभर में हुए प्रदर्शनों के बाद इसे RSS का युवाओं के साथ सबसे अहम संवाद कार्यक्रम माना जा रहा है। जंतर-मंतर पर 36 दिन चले आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था। इस कार्यक्रम में भागवत के अलावा कांग्रेस सांसद शशि थरूर, अभिनेत्री शबाना आजमी, अभिनेता बोमन ईरानी और भारत के पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ समेत कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। शशि थरूर के कार्यक्रम में शामिल होने पर विवाद शशि थरूर के कार्यक्रम में शामिल होने पर विवाद हुआ। इसके बाद थरूर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'यह RSS का कार्यक्रम नहीं है। यह छात्रों का एक मंच है, जो शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों के विचारकों को छात्रों से संवाद के लिए आमंत्रित करता है। 24 जुलाई: भागवत ने कहा था- नई पीढ़ी को आदेश न दें, बातचीत करें मोहन भागवत ने दिल्ली में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के 4 दिन बाद कहा था कि आज की नई पीढ़ी बहुत सारे सवाल पूछती है। हमें आदेश देने की बजाय उनसे बातचीत करनी चाहिए। हम मनमानी करेंगे, शक्ति से सबके मालिक बनेंगे, ऐसा नहीं हो सकता। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब देश में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर छात्र जंतर-मंतर प्रदर्शन कर रहे थे। उनके बयान के 12 घंटे के बाद शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया था। पूरी खबर पढ़ें पीएम जेनजी स्टूडेंट्स के लिए 4 वीडियो मैसेज जारी कर चुके दिल्ली में 20 जुलाई को छात्र प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी ने छात्रों के नाम 4 वीडियो मैसेज जारी किए। इनमें उन्होंने पेपर लीक, उसे रोकने के लिए सरकार से उठाए गए कदमों से मुद्दों पर अपनी बात रखी। IIMUN क्या है? जेन-जी और जेन अल्फा के लिए क्या करता है, फाउंडर और चीफ ऋषभ शाह ने सभी सवालों के जवाब दिए … सवाल: IIMUN क्या है? क्या यह पहला कार्यक्रम है? जवाब: संगठन 15 सालों से छात्रों के लिए नेतृत्व, संवाद और बहस के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। हर साल 1 से 15 अगस्त के बीच इसका वार्षिक चैम्पियनशिप सम्मेलन होता है। यह मंच भारत के 108 शहरों और 15 देशों में भी कार्यक्रम आयोजित करता है। इस साल संगठन अपनी 15वीं वर्षगांठ मना रहा है। सवाल: इस कार्यक्रम में कितने स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं? जवाब: करीब 2,000 छात्र कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सभी प्रतिभागियों की उम्र 11 से 19 साल के बीच है। छात्र 100 से अधिक शहरों से आएंगे। इनका चयन इन जगहों पर हुए कार्यक्रमों के आधार पर हुआ है। सवाल: क्या पहली बार मोहन भागवत इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं? जवाब: मोहन भागवत तीसरी बार हमारे मंच पर आ रहे हैं। इससे पहले वे 2016-17 और 2020-21 में शामिल हुए थे। इस बार हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए उन्हें बुलाया गया। सवाल: इस संगठन से कितने छात्र जुड़े हैं? जवाब: अब तक करीब 30 हजार छात्र संगठन के साथ काम रहे हैं। 7 से 7.5 करोड़ स्टूडेंट्स तक हमने पहुंच बनाई है। सवाल: कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर आप क्या कहेंगे? जवाब: छात्रों ने जिन मुद्दों को उठाया, वे बेहद अहम हैं। न CJP, न BJP, हमें शिक्षा पर बात करनी चाहिए। देश में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है और यह चुनावी एजेंडे का हिस्सा भी बना रहना चाहिए। अगर भारत को विकसित देश बनाना है तो सबसे पहले शिक्षा व्यवस्था को सुधारना होगा। युवाओं पर RSS का फोकस, 1927 से चल रहा अभियान RSS ने साल 1927 में युवाओं के लिए ‘संघ शिक्षा वर्ग’ की शुरुआत की थी। छात्र राजनीति में युवाओं के लिए 1948 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की स्थापना हुई। RSS ने 2012 में ऑनलाइन ‘Join RSS’ कार्यक्रम शुरू किया। 65 हजार युवा हर साल इसके जरिए संघ में शामिल हो रहे हैं।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

हरियाणा में थाने के सामने 7 लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग:30 राउंड गोलियों से ब्लैक स्कॉर्पियो छलनी की; हमलावर हाथ में रिवॉल्वर लिए भागता दिखा

Next

खाना मांगने पर बेटी की हत्या, मां को जमानत:गुजरात हाईकोर्ट बोला- यह समाज की सामूहिक विफलता

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme