Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

शिमला में भारी बारिश, सड़कें पानी के तालाब में तब्दील:एनएच-5 14 घंटे से बंद; सैकड़ों गाड़ियां फंसीं, निगुलसरी में हाईवे पर गिर रहीं चट्टानें

By देश | दैनिक भास्कर
August 5, 2026 2 Min Read
Comments Off on शिमला में भारी बारिश, सड़कें पानी के तालाब में तब्दील:एनएच-5 14 घंटे से बंद; सैकड़ों गाड़ियां फंसीं, निगुलसरी में हाईवे पर गिर रहीं चट्टानें
हिमाचल की राजधानी शिमला में दोपहर दो बजे के बाद से मूसलाधार बारिश हो रही है। इसके बाद बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा। भारी बारिश के बीच स्कूली बच्चों को घर लौटने में परेशानी हो रही है। शिमला के रामपुर और किन्नौर जिला के अधिकांश भागों में भी हल्की बारिश जारी है। शिमला-किन्नौर नेशनल हाइवे-5 भी 15 घंटे से बंद पड़ा है। बारिश के कारण हाइवे पर निगुलसरी में बीती रात एक बजे बड़ी बड़ी चट्टानें गिर गई थी। मौके पर अभी भी पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो रहा है। इससे सड़क बहाली का काम प्रभावित हो रहा है और हाइवे पर बीती रात से सैकड़ों वाहन फंसे हुए है। प्रदेश के अन्य भागों में भी बारिश के कारण 112 सड़कें बंद पड़ी है। मौसम विभाग ने आज बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिला में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी कर रखा है। अगले कल यानी 7 अगस्त को बिलासपुर और कांगड़ा में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। बीते एक सप्ताह में सामान्य से 13% कम बारिश वहीं प्रदेश में बीते एक सप्ताह के दौरान मानसून थोड़ा कमजोर रहा। 30 जुलाई से 5 अगस्त के बीच नॉर्मल से 13 फीसदी कम बारिश हुई है। अगले एक सप्ताह तक भी ज्यादातर भागों में सामान्य या इससे कम बारिश होने की संभावना है। लाहौल स्पीति जिला में बीते एक सप्ताह में सामान्य से 87 फीसदी कम बादल बरसे हैं। इसी तरह, चंबा में 21 फीसदी कम, हमीरपुर में 45%, कांगड़ा में 13%, मंडी में 23%, शिमला में 9% और सोलन जिला में 30% कम बारिश हुई है। वहीं सिरमौर जिला में सामान्य की तुलना में 66% अधिक, किन्नौर में 26%, बिलासपुर में 40% और ऊना जिला में सामान्य से 42% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 11 अगस्त तक कुछेक भागों में तेज बारिश का पूर्वानुमान भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में 11 अगस्त तक राज्य के कुछेक भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 6, 9, 10 और 11 अगस्त को कुछेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 7 और 8 अगस्त को राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं IMD के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। लोगों को सतर्क रहने की सलाह लगातार बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए लोगों को लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों, नदी-नालों और संवेदनशील सड़कों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखने की भी अपील की गई है।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

खबर हटके- गर्मी से बचने के लिए कुत्ते का सूप:₹4 करोड़ के घर पर आया ₹22 करोड़ का टैक्स; उत्तराखंड में बकरा दे रहा दूध

Next

लुधियाना में बारिश से छत गिरी, सोई महिला की मौत:30 फीट सड़क धंसी; होशियारपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली बहे, पटियाला में शोरूम ढहा

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme