Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

लुधियाना में बारिश से छत गिरी, सोई महिला की मौत:30 फीट सड़क धंसी; होशियारपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली बहे, पटियाला में शोरूम ढहा

By देश | दैनिक भास्कर
August 5, 2026 3 Min Read
Comments Off on लुधियाना में बारिश से छत गिरी, सोई महिला की मौत:30 फीट सड़क धंसी; होशियारपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली बहे, पटियाला में शोरूम ढहा
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को पंजाब के 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी। इस अलर्ट के बाद लुधियाना, जालंधर और मोहाली में तेज बारिश देखने मिली। लुधियाना में भारी बारिश से किचलू नगर में सड़क का 30 फीट लंबा हिस्सा धंस गया, जिससे लगभग 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया। इससे आसपास की बिल्डिंगों को खतरा हो गया है। माछीवाड़ा साहिब के गांव शताबगढ़ में आज सुबह बारिश से एक घर की छत गिरने से मलबे में एक महिला दब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान इंदरजीत कौर (36) के रूप में हुई है। उनके पति धर्मपाल का 4 साल पहले निधन हो चुका है। हादसे के समय महिला कमरे में बेड पर सोई थी। उसके साथ उसकी बुआ भी थी, जो घायल हुई है। उधर, पटियाला के मॉडल टाउन में बारिश से बेसमेंट में पानी भरने के बाद इलेक्ट्रॉनिक सामान के शोरूम की दीवार गिर गई। हादसे के वक्त शोरूम के अंदर कोई नहीं था, इसलिए एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं, होशियारपुर में पानी के तेज बहाव के बीच से खड्ड पार कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पानी में ही बह गई। हालांकि, ट्रैक्टर पर सवार सभी लोग किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे और उनकी जान बच गई। मौसम विभाग ने जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है, उसमें पठानकोट, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर), फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) शामिल हैं। इसके साथ ही चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया। दिन में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना जताई। वहीं, राज्य के अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 39.2°C रिकॉर्ड किया गया। बारिश और नुकसान के PHOTOS… कल बरनाला में सबसे ज्यादा बारिश इससे पहले 5 अगस्त को सबसे अधिक 12 मिमी बारिश बरनाला में दर्ज की गई। इसके अलावा अमृतसर में 6 मिमी, गुरदासपुर में 2 मिमी, फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना में 1.5 मिमी बारिश हुई। पठानकोट में केवल ट्रेस (बहुत हल्की) बारिश रिकॉर्ड की गई। कुछ स्थानों पर बारिश की संभवना मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार, उत्तर भारत से होकर मानसून ट्रफ गुजर रही है। वहीं वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसके अलावा यूपी और हरियाणा के ऊपर कम दबाव (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) का क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण पंजाब और चंडीगढ़ में नमी बढ़ गई है। इसी वजह से अगले 24 घंटों के दौरान दोनों क्षेत्रों के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। बिजली की मांग 14,603 मेगावाट दर्ज गर्मी और उमस बढ़ने के साथ राज्य में बिजली की खपत भी बढ़ गई है। बिजली की मांग 14,603 मेगावाट दर्ज की गई। इसमें से 4,683 मेगावाट बिजली का उत्पादन राज्य ने खुद किया, जबकि शेष बिजली केंद्रीय ग्रिड से प्राप्त की गई। राज्य को केंद्र से 9,921 मेगावाट बिजली मिली, जो उसके निर्धारित 10,418 मेगावाट हिस्से से 497 मेगावाट कम रही। डैम खतरे के निशान से नीचे भाखड़ा डैम का जलस्तर 1,607.17 फीट है, जो खतरे के निशान 1,680 फीट से 72.83 फीट नीचे है। डैम में 46,663 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। 23,269 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पोंग डैम का जलस्तर 1,343.6 फीट है, जो खतरे के निशान 1,390 फीट से 46.4 फीट नीचे है। डैम में 23,380 क्यूसेक पानी आ रहा है। 13,715 क्यूसेक छोड़ा जा रहा है। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… शिमला में भारी बारिश, सड़कें पानी के तालाब में तब्दील:एनएच-5 14 घंटे से बंद; सैकड़ों गाड़ियां फंसीं, निगुलसरी में हाईवे पर गिर रहीं चट्टानें हिमाचल की राजधानी शिमला में दोपहर दो से सवा तीन बजे तक मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा। भारी बारिश के बीच स्कूली बच्चों को घर लौटने में परेशानी हुई। शिमला के रामपुर और किन्नौर जिला के अधिकांश भागों में भी हल्की बारिश हुई। पढ़ें पूरी खबर…
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

शिमला में भारी बारिश, सड़कें पानी के तालाब में तब्दील:एनएच-5 14 घंटे से बंद; सैकड़ों गाड़ियां फंसीं, निगुलसरी में हाईवे पर गिर रहीं चट्टानें

Next

लुधियाना- DJ संचालक ने पंडित बन NRI युवती को फंसाया:बोला- साईं बाबा की चौकी आती है; प्रसाद खाते ही मां बेहोश; रेप की कोशिश की

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme