नगालैंड में जहरीली शराब से 2 दिन में 19 मौतें:19 गिरफ्तार, छापेमारी 3000 बोतलें जब्त; राज्य में 36 साल से शराब बैन है
नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हो गई। पिछले दो दिनों में मोकोकचुंग जिले में 8 और तुएनसांग जिले में 11 मौतें हुई हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शराब पीने के बाद कुछ लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई और बाद में उनकी मौत हो गई। मौतों के…
कांग्रेस बोली- ज्ञानेश कुमार को पीएम बना देना चाहिए:पद्म भूषण उनके लिए छोटी चीज; बंगाल BJP अध्यक्ष ने कहा था- CEC सम्मान के हकदार
कांग्रेस ने शनिवार को बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के बयान पर तंज कसा। कांग्रेस प्रवक्ता नेता पवन खेड़ा कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के लिए पद्म भूषण बहुत छोटी चीज है। उन्हें प्रधानमंत्री बना देना चाहिए। जो दूसरों को पीएम बना सकता है,…
दिल्ली गैंगरेप- आरोपियों ने घर फोन करने की धमकी दी:पीड़ित ने कहा- कर दो, FIR की जानकारी सामने आई; DU छात्राओं ने निकाला मार्च
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप के मामले में FIR की जानकारी सामने आई है। हिंदुस्तान टाइम्स (HT) के मुताबिक, पीड़ित ने बताया कि तीनों आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसके पास पहुंचे, जब वह अपने दोस्त के साथ…
मंडला में गणेश पंडाल में करंट लगने से 4 मौतें:3 की हालत गंभीर; प्रतिमा विसर्जन के बाद 8 युवक पंडाल में सोए थे
मंडला जिले के नैनपुर क्षेत्र के हीरापुर गांव में शनिवार सुबह गणेश मंच के पंडाल में सो रहे लोगों पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट फैलने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। एक घायल की हालत गंभीर है, जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है।…
यूपी में 48 घंटे आंधी-बारिश, 13 मौतें:अर्नब चक्रवात का असर, राजस्थान-एमपी समेत 14 राज्यों में भी अलर्ट; उत्तराखंड में बर्फबारी-लैंडस्लाइड
अर्नब चक्रवात के असर से उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 8 राज्यों में तेज बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बना मौसमी सिस्टम अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर…
एअर इंडिया पायलट अल्कोहल टेस्ट में फेल होने पर सस्पेंड:टेकऑफ से पहले फ्लाइट से उतारा, यात्री बनाकर भारत भेजा
एअर इंडिया के पायलट को 6 सितंबर की ज्यूरिख-दिल्ली फ्लाइट से पहले अल्कोहल टेस्ट में फेल होने पर शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया गया है। टेकऑफ से कुछ समय पहले उसे ज्यूरिख एयरपोर्ट पर विमान से उतार दिया गया था और यात्री के तौर पर भारत भेजा गया था। अंतिम मेडिकल…
कैप्टन बोले– BJP में आकर कुछ नहीं मिला:84 साल उम्र, CM बन सकता हूं; अमृतपाल को रिहा करना चाहिए; राहुल गांधी PM बन सकते हैं
पंजाब के पूर्व CM व सीनियर BJP नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें भाजपा में आए 4 साल हो गए, लेकिन इस पार्टी में आकर उन्हें कुछ नहीं मिला। भाजपा को पंजाब समझ में नहीं आता, इसी वजह से उनसे इस अर्से में कभी कोई राय नहीं ली गई। कैप्टन ने सांसद अमृतपाल…
मणिपुर में उग्रवादियों ने 4 नगा लोगों की हत्या की:आरोपी म्यांमार से आए थे; बाजार बंद का ऐलान, इस साल अब तक 44 मौतें
मणिपुर के कामजोंग जिले में गुरुवार शाम चार नगा लोगों की हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों ने हत्या का आरोप कुकी नेशनल आर्मी-बर्मा (KNA-B) के उग्रवादियों पर लगाया है। पुलिस के मुताबिक, हथियारों से लैस उग्रवादियों ने पिलोंग नगा गांव में ग्रामीणों पर गोलीबारी…
आतंकी हाफिज पर सवाल से भागे पाकिस्तान PM शहबाज:UN में पत्रकारों ने पूछा- आतंकियों को पनाह देना कब बंद करेंगे; कोई जवाब नहीं दिया
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचे। यहां पत्रकारों ने उनसे लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद को लेकर सवाल किया, लेकिन शहबाज सवालों को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ गए। UN मुख्यालय में दाखिल होते समय पत्रकारों ने…
केदारनाथ में 15.45 लाख लोगों ने फैलाया 250 टन कचरा:पिछले साल से 10.7 गुना ज्यादा; श्रद्धालुओं ने 12 टन कूड़ा ढोया
केदारनाथ धाम में 15.45 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने 156 दिन में 250 टन कचरा फैला दिया, जिसे साफ करने का काम जारी है। गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ तक 16 किलोमीटर पैदल मार्ग में जगह-जगह प्लास्टिक की पन्नियां और खाने-पीने का सामान बिखरा नजर आ रहा है। यह कचरा…