मोदी बोले– पहले एयरपोर्ट के नाम एक परिवार पर थे:हमने परंपरा बदली; भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बना
PM मोदी ने शनिवार को अमरावती में कहा- ‘देश में पहले एयरपोर्ट के नाम एक ही परिवार के नाम पर होते थे, लेकिन हमारी सरकार ने इस परंपरा को बदल दिया।’ ‘हमने अयोध्या में एयरपोर्ट का नाम बाल्मीकी के नाम से जोड़ा। पंजाब में एयरपोर्ट का नाम संत रविदासजी के नाम पर रखा। अमरावती के एयरपोर्ट का नाम श्री अल्लूरी सीताराम राजू के नाम पर रखा है।’ पीएम ने यहां भोगपुरम एयरपोर्ट समेत 18 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद वह मैसूरु गए। यहां उन्होंने स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र, 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत का युवा जो पहले जंजीरों में था आज आगे बढ़ रहा है। युवाओं की वजह से भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन चुका है। पीएम के दोनों कार्यक्रम की 6 तस्वीरें… भोगपुरम एयरपोर्ट की 4 तस्वीरें… पीएम के दौरे से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग को देखें…