Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

‘तेज हवा के कारण पिछड़ा नीरज, सिल्वर जीतने पर खुशी’:पिता बोले- पिछले दिनों चोट लगी थी; 85.41M थ्रो कर भिवानी के यशवीर ने जीता ब्रॉन्ज

By देश | दैनिक भास्कर
August 1, 2026 5 Min Read
Comments Off on ‘तेज हवा के कारण पिछड़ा नीरज, सिल्वर जीतने पर खुशी’:पिता बोले- पिछले दिनों चोट लगी थी; 85.41M थ्रो कर भिवानी के यशवीर ने जीता ब्रॉन्ज
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 85.83 मीटर का थ्रो कर अपना सीजन बेस्ट दिया। श्रीलंका के रुमेश पथिराजे ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता, जबकि भिवानी के यशवीर सिंह ने अपना बेस्ट थ्रो (85.41 मीटर) करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। जैसे ही नीरज मेडल विनर बने, पानीपत के गांव खंडरा में उनके घर खुशियां मनाई गई। दैनिक भास्कर से फोन पर बातचीत के दौरान नीरज चोपड़ा के पिता सतीश चोपड़ा ने कहा कि बेटे ने एक बार फिर देश की झोली में मेडल डाला, इसकी बेहद ज्यादा खुशी है, लेकिन उम्मीद गोल्ड मेडल की थी। उन्होंने बेटे के गोल्ड मेडल से चूकने दो मुख्य वजहें बताई। इनमें पहली वजह वहां का तेज हवा वाला ठंडा मौसम रहा। उन्होंने कहा- तेज हवा के कारण जिस खिलाड़ी ने अपना पहला जो भी बेस्ट थ्रो किया, इसके बाद उससे आगे कोई नहीं जा सका। सभी पिछड़ते ही रहे। दूसरा कारण बीते दिनों नीरज को जो चोट लगी थी, वो भी कारण रहा है। मगर, हर बड़े मुकाबले में हर खिलाड़ी पर प्रेशर रहता ही है। इसके बावजूद बेटे को सिल्वर मेडल मिला, इसकी हमें बहुत खुशी है। उधर, इवेंट के बाद नीरज ने भी मीडिया से हुई बातचीत में वेदर कंडीशंस और इंजरी का जिक्र किया। कहा कि वेदर स्टार्टिंग में थोड़ा ठीक था, बाद में काफी ठंड और हवा चलने लग गई थी। चौथे थ्रो के बाद नीरज खुद के प्रदर्शन से काफी असंतुष्ट भी दिखे थे। नीरज का मैच देखते उनके परिवार के PHOTOS… फाइनल में उतार-चढ़ाव वाला रहा नीरज का प्रदर्शन फाइनल मुकाबले के दौरान नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। उनके पहले प्रयास में 80.97 मीटर, दूसरे प्रयास में 85.83 मीटर, तीसरे प्रयास में 81.29 मीटर और चौथे प्रयास में 80.73 मीटर दूर भाला फेंका। अपने चौथे थ्रो के बाद नीरज खुद के प्रदर्शन से काफी असंतुष्ट दिखे। वहीं, पांचवें और छठे प्रयास में भाला 80 मीटर से कम दूरी पर गिरता देख उन्होंने अपने थ्रो रद्द कर दिए। दूसरे प्रयास में 85.83 मीटर के थ्रो के आधार पर उन्होंने सिल्वर मेडल जीता। हरियाणा के ही यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता नीरज चोपड़ा के साथ ब्रांज मेडल जीतने वाले यशवीर सिंह भी हरियाणा के रहने वाले हैं। उनका जन्म 22 अक्टूबर 2001 को भिवानी जिले के देवसर गांव में हुआ था। यशवीर सिंह के पिता का नाम राय सिंह है, जो खुद नेशनल लेवल के जैवलिन थ्रोअर, रेलवे चैंपियन और रेलवे के रिटायर्ड कोच रहे हैं। उनके दादा और चाचा भी एथलेटिक्स (हर्डल रेस) में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके थे। उनका छोटा भाई उत्सव भी U-18 का जैवलिन थ्रोअर है। यशवीर सिंह जिस जिले से आते हैं, उसे मिनी क्यूबा कहा जाता है और यह बॉक्सिंग के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यशवीर के गांव देवसर से जितेंद्र सिंह और मनीष कौशिक जैसे ओलंपियन मुक्केबाज निकले हैं, लेकिन यशवीर के परिवार का रुझान हमेशा एथलेटिक्स की तरफ रहा। मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने मीडिया से कही ये बातें... सवाल: यशवीर के साथ मेडल जीतने के बाद कैसा लग रहा है? नीरज चोपड़ा : बहुत अच्छा लगा। Asian Games में भी देवेंद्र भाई और मैंने मेडल जीता था। काफी खुशी है कि यशवीर (ब्रांज जीतने वाले) ने इस सीज़न का अपना पर्सनल बेस्ट किया, ये बहुत ज़रूरी था। बहुत अच्छा लग रहा है कि हम पॉडियम पर हैं। सवाल : आपका का कमबैक कैसा रहा? नीरज चोपड़ा : बिल्कुल, हमेशा मन तो रहता ही है कि नेशनल एंथम बजे, पर ठीक है, मैंने भी इस सीज़न अपना बेस्ट किया है। कमबैक ठीक रहा। अभी बाकी कॉम्पिटिशन्स भी हैं, तो काफी खुशी है आज।" सवाल : क्या मौसम ने परेशान किया? नीरज चोपड़ा : वेदर कल से थोड़ा बेटर था। स्टार्टिंग में थोड़ा ठीक था, बाद में काफी ठंड और हवा चलने लग गई थी। मुझे भी लग रहा है कि मैं थोड़ा और खींच सकता था। (हंसते हुए) ठंड में मैं इतना अच्छा नहीं कर पाता, मुझे थोड़ा गर्मी पसंद है। इंडियन खून है ना..."। सवाल: श्रीलंकाई एथलीट के थ्रो पर क्या कहेंगे? नीरज चोपड़ा : उसका एक ही बेस्ट रहा... मेरा भी एक ही रहा। मुझे लग रहा था कि अच्छा जाएगा, पर वो फ्लाई नहीं किया जेवलिन ने। काफी अच्छा थ्रो किया रुमेश ने, 89 समथिंग था। अच्छा थ्रो था। सवाल: गोल्ड कोस्ट से अब तक का सफर कैसा रहा? नीरज चोपड़ा: सफ़र तो लंबा है, 8 साल की बात हो गई है। गोल्ड जीता था गोल्ड कोस्ट में... तो वो तो अलग ही बात है। यह भी काफी समय बाद पॉडियम पर हैं कंट्री के लिए"। सवाल: फिटेनस को लेकर कोई इश्यू है? नीरज चोपड़ा: फिटनेस पूरी तरह नहीं बोल सकता कि पहले जैसी है, अभी धीरे-धीरे आ रहे हैं उसमें। जैसे मैंने बताया था कि दो हफ़्ते पहले मेरा पहला कॉम्पिटिशन था। यहां पर थोड़ा बेटर था। बाकी के जो कॉम्पिटिशन्स बचे हैं, अभी रिदम पकड़ रहे हैं धीरे-धीरे। शायद दो महीने बाद है..। उससे पहले अभी डायमंड लीग वगैरह भी है, उसमें भी पार्टिसिपेट करेंगे।" सवाल : नीरज मतलब गोल्ड, इवेंट से पहले प्रेशर था? नीरज चोपड़ा: नहीं, प्रेशर तो क्या है... बस यह है कि अगर 100% फिट हो तो फिर वो फाइटिंग स्पिरिट ज़्यादा रहती है। मतलब यह लगता है कि अब कुछ भी कर सकते हैं। और अगर मतलब आप इंजरी से आ रहे हैं तो थोड़ा सा सोच-सोच के कदम रखना पड़ता है। तो आज वही था कि थोड़ा... मन में डर था। कभी सोच रहा था कि थोड़ा जोर से मैं भागूं, और कभी लग रहा था कि थोड़ा कंट्रोल में रखूं। वही थोड़ा मिक्स फीलिंग्स थीं और... फिर भी चलो ठीक था। चाचा भीम बोले- आने वाले समय में ज्वेलिन पर भारत का होगा दबदबा भतीजे नीरज चोपड़ा के सिल्वर मेडल जीतने के बाद चाचा भीम चोपड़ा ने कहा कि उन्हें इस मेडल की भी बहुत खुशी है। भारत की झोली में दो पदक आए, इससे खुशी और ज्यादा बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि अब भारत में 80-85 मीटर तक भाला फेंकने वाले कई खिलाड़ी सामने आ गए हैं। इससे भविष्य की तस्वीर साफ है। जिस तरह पहले फिनलैंड का ज्वेलिन पर दबदबा होता था, आने वाले समय में भारत का दबदबा नजर आएगा। दूसरे थ्रो पर बजीं तालियां, परिजनों ने कराया मुंह मीठा जब नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 85.83 मीटर का थ्रो किया, तो पूरे घर में तालियों की गूंज सुनाई दी और सभी चेहरे खिल उठे। सिल्वर मेडल पक्का होते ही देर रात घर पर मौजूद परिजनों और ग्रामीणों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर नीरज की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और एक बार फिर देश का नाम रोशन करने के लिए उन्हें बधाई दी। नीरज के चाचा भीम चोपड़ा ने ग्रामीणों के साथ घर के वेटिंग एरिया में बैठकर पूरे मैच का आनंद लिया। हालांकि, उनके पिता सतीश चोपड़ा और दादा धर्म सिंह चोपड़ा इस बार मौजूद नहीं थे। मगर, शनिवार की सुबह वे गांव पहुंच गए, जिसके बाद ग्रामीणों ने लड्‌डू खिलाकर उन्हें बधाई दी।
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

मोदी बोले– पहले एयरपोर्ट के नाम एक परिवार पर थे:हमने परंपरा बदली; भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बना

Next

लुधियाना पुलिस के सामने वक्फ बोर्ड टीम की पिटाई:लात-घूंसे मारे, जमीन पर गिरा पीटा, कपड़े फाड़े; VIDEO सामने आया

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme