लुधियाना पुलिस के सामने वक्फ बोर्ड टीम की पिटाई:लात-घूंसे मारे, जमीन पर गिरा पीटा, कपड़े फाड़े; VIDEO सामने आया
लुधियाना में वक्फ बोर्ड की जमीन का कब्जा लेने पहुंची टीम पर हमला किया गया। आरोपियों ने टीम के सदस्यों को लात-घूंसे मारे, जिसमें एक रेंट कलेक्टर घायल हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें साफ देख जा सकता है की लोगा पुलिस के सामने कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हैं। इस दौरान एक कर्मचारी धक्का लगने से जमीन पर गिर जाता है, फिर जब वह उठता है, तो लोग उसे पकड़ कर पीटते हैं और उसके कपड़े फाड़ देते हैं। इस मामले में पंजाब के शाही इमाम उस्मान लुधियानवीं ने कहा कि वक्फ बोर्ड के अधिकारियों पर हमला सहन नहीं किया जाएगा। सरकार से कहना चाहते हैं कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। वक्फ संपत्तियां मुस्लमानों के धर्म की संपत्तियां है। वक्फ बोर्ड उसका कस्टोडियन है। थाना हैबोवाल पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और हमला करने के आरोप में पांच नामजद समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पंजाब वक्फ बोर्ड (लुधियाना) की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर की गई थी। एस्टेट ऑफिसर ने पुलिस को ये बातें बताईं… वक्फ बोर्ड के वकील ने बातें बताईं… मामले की जांच कर रही पुलिस पुलिस ने शिकायत के आधार पर मनप्रीत सिंह, हरजीत सिंह चीमा, नरेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी, पवन मान उर्फ बबला समेत अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना हैबोवाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132, 221, 115(2), 126 और 351 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। *********** ये खबर भी पढ़ें: लुधियाना मेयर के वार्ड में मिला युवक का शव:काम पर निकला था, बहन बोली- नशे से दूर था भाई; जांच की मांग लुधियाना में मेयर के वार्ड के अधीन आते इलाके में शनिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान मनी (21) के रूप में हुई है, जो सुखदेव नगर इलाके में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहता था। (पढ़ें पूरी खबर)