Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

झारखंड-छात्रों से सरकार की दूसरी बातचीत खत्म, सहमति नहीं बनी:स्टूडेंट के सुझाव के लिए ई-मेल, फीडबैक नंबर जारी; CM हाउस घेरने निकले AVBP कार्यकर्ता

By देश | दैनिक भास्कर
August 8, 2026 2 Min Read
Comments Off on झारखंड-छात्रों से सरकार की दूसरी बातचीत खत्म, सहमति नहीं बनी:स्टूडेंट के सुझाव के लिए ई-मेल, फीडबैक नंबर जारी; CM हाउस घेरने निकले AVBP कार्यकर्ता
झारखंड PSC-SSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन का शनिवार को 15वां दिन है। छात्रों और सरकार के प्रतिनिधिमंडल की आज करीब एक घंटे दूसरे राउंड की बातचीत हुई, लेकिन इसमें कोई सहमति नहीं बन पाई। इससे पहले कल यानी शुक्रवार की रात छात्रों से सरकार के डेलिगेशन ने बात की थी। छात्रों को सुझाव देने के लिए ई-मेल आईडी Jpsc.jssc.feedback@gmail.com और फीडबैक नंबर जारी किया है। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि हम छात्रों के विभिन्न समूहों, स्टेकहोल्डर से मिलेंगे। तमाम सुझावों के बाद फैसला लिया जाएगा। झारखंड PSC रद्द करने की मांग को लेकर 6 छात्र अनशन पर हैं। छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान किया है। इससे पहले शनिवार को ABVP कार्यकर्ता CM आवास घेरने निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। 10 अगस्त को विधानसभा घेराव, छात्रों से पहुंचने की अपील कल हुई बातचीत के बाद छात्रों ने स्पष्ट किया है कि केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। 09अगस्त तक JPSC और JSSC से संबंधित सभी मांगों पर सरकार फैसला ले और उन्हें पूरा किया जाए। अगर 09 अगस्त तक मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं होती है, तो पहले से तय कार्यक्रम के तहत 10 अगस्त को विधानसभा घेराव होगा। JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच की ओर से छात्रों-अभिभावकों से रांची पहुंचने की अपील की जा रही है। सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, सरकार आपको 10 तारीख को रांची नहीं आने देगी। इसलिए 8-9 अगस्त को ही रांची पहुंचिए। हजारीबाग में सरकार ने 10 बसों को पहले ही रोक दिया है। कल एक गुट से हुई थी बात कल की मीटिंग के बाद राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा, ‘यह हमारी पहली बैठक थी, जो बहुत सकारात्मक रही। हमें भरोसा है कि सरकार, मुख्यमंत्री और सभी मंत्री हमारी मांगों को मानेंगे। मांग पूरी होने तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।‘ वहीं, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा, ‘हमने छात्रों के साथ अच्छे माहौल में बैठक की। छात्रों की मांगों को समझा। सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए प्रतिबद्ध है।’ सरकार की ओर से मंत्री चमरा लिंडा, सुदिव्य सोनू, दीपिका पांडे सिंह और संजय यादव बैठक में मौजूद थे। वहीं, छात्रों के प्रतिनिधिमंडल में रवीन्द्र पासवान, पीयूष कुमार, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, अंकित राज, कार्तिक सोरेन, शालू कुमारी, रवींद्र कुमार रवि, आनंद कुमार और अंकित कुमार थे। छात्रों के आंदोलन से जुड़ी फोटोज शुक्रवार को छात्रों से मिलने पहुंचे SDM इससे पहले शुक्रवार को एसडीएम स्टेडियम पहुंचे और छात्रों से बात की। एसडीएम ने सरकार का पक्ष रखा और बातचीत में शामिल होने वाले छात्रों का नाम प्रतिनिधीमंडल में देने की बात कही। उन्होंने कहा- केवल छात्रों से ही बात की जाएगी। इसके बाद छात्रों ने नाम में संशोधन किया और 10 स्टूडेंट को शामिल किया गया। ये भी पढ़ें झारखंड परीक्षाओं में धांधली,छात्र बोले-6 दिन से अनशन कर रहे:खड़े होने की ताकत नहीं; प्रतिनिधिमंडल से नहीं, सीधे सरकार से बात करना चाहते हैं छात्र आंदोलन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
Author

देश | दैनिक भास्कर

Follow Me
Other Articles
Previous

लुधियाना में टेकऑफ से पहले विमान से आई तेज आवाज:पायलट ने फ्लाइट लौटाई; 4 घंटे एयरपोर्ट पर फंसे रहे यात्री

Next

राहुल बोले- रील 21वीं सदी का नशा है:हजार में से सिर्फ 12 युवाओं को परमानेंट नौकरी, सिस्टम युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रहा

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme