Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Uncategorized

यूक्रेन को सीक्रेट मिसाइल तकनीक देगा ब्रिटेन:कीव में बनेगी लंबी दूरी की SCALP मिसाइल; रूस में अंदर तक हमला करने में सक्षम

By poltix_INS_admin
August 24, 2026 2 Min Read
0

रूस के खिलाफ जंग में मदद के लिए ब्रिटेन यूक्रेन को अपनी सीक्रेट मिसाइल तकनीक देगा। इससे कीव में ही लंबी दूरी की SCALP क्रूज मिसाइल बनाने का रास्ता साफ होगा। ब्रिटेन में इस मिसाइल को स्टॉर्म शैडो कहा जाता है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम सोमवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर यूक्रेन पहुंचे। इसी दौरान मिसाइल तकनीक साझा करने का ऐलान किया गया है। वे राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे। फ्रांस और यूक्रेन की योजना है कि इस साल के आखिर तक यूक्रेन में SCALP की उत्पादन लाइन शुरू की जाए। इससे यूक्रेन को मिसाइल की तकनीक समझने और उसे देश में बनाने में मदद मिलेगी। 550 किलोमीटर तक मार करने वाली मिसाइल SCALP को यूरोपीय हथियार कंपनी एमबीडीए ने बनाया है। यह विमान से दागी जाने वाली लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता करीब 550 किलोमीटर है। इसमें करीब 400 किलो का भारी विस्फोटक लगाया जा सकता है। मिसाइल का वजन करीब 1,300 किलो और लंबाई करीब 5.10 मीटर है। इसे पहले से तय किए गए ठिकानों पर हमला करने के लिए बनाया गया है। यह दिन हो या रात और मौसम कैसा भी हो, हमला कर सकती है। विमान से छोड़े जाने के बाद यह मिसाइल जमीन के काफी करीब उड़ते हुए अपने लक्ष्य तक पहुंचती है। इसमें उपग्रह से रास्ता पता करने, इलाके की पहचान करने और गर्मी से लक्ष्य पहचानने वाली तकनीक लगी है। इससे यह दुश्मन के एयर डिफेंस से बचते हुए लक्ष्य तक पहुंचने की कोशिश करती है। रूस ने ब्रिटेन को जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी ब्रिटेन के इस फैसले पर रूस ने कड़ी नाराजगी जताई है। ब्रिटेन में रूसी दूतावास ने कहा कि ब्रिटेन जानबूझकर यूक्रेन की जंग को और बढ़ा रहा है। दूतावास ने चेतावनी दी कि जंग में ब्रिटेन की भागीदारी जितनी बढ़ेगी, उसे इसकी कीमत उतनी ही ज्यादा चुकानी पड़ेगी। दूसरी तरफ एंडी बर्नहम ने कहा कि उनका देश यूक्रेन के साथ लंबे समय तक खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सुरक्षा ब्रिटेन की सुरक्षा से जुड़ी है। यूक्रेन खुद भी बना रहा लंबी दूरी की मिसाइलें यूक्रेन ने अपनी लंबी दूरी की मिसाइल और ड्रोन बनाने की क्षमता भी बढ़ाई है। यूक्रेनी कंपनी फायर प्वाइंट ने करीब 3,000 किमी तक मार करने वाली एफपी-5 फ्लेमिंगो क्रूज मिसाइल बनाई है। राष्ट्रपति जेलेंस्की के मुताबिक, इस मिसाइल का इस्तेमाल रूस के अंदर करीब 900 किमी दूर एक अहम रॉकेट इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री पर हमला करने के लिए किया गया था। यूक्रेन की लंबी दूरी तक हमला करने की बढ़ती ताकत अब रूस के लिए भी चुनौती बन रही है। अटलांटिक काउंसिल के पीटर डिकिंसन के मुताबिक, रूस का विशाल इलाका, जो कभी उसकी ताकत माना जाता था, अब यूक्रेन के बढ़ते लंबी दूरी के हमलों के कारण उसकी कमजोरी बन रहा है। खबर अपडेट हो रही है….

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

सांसद गांधी बोले- मेरे टैक्स से मंदिर न बनाएं:श्री हजूर साहिब जैसी मुफ्तखोरी वाली यात्रा न कराएं; AAP ने पूछा- क्या ये पूरी कांग्रेस का स्टैंड

Next

35 साल पुराने वंधामा नरसंहार की दोबारा जांच होगी:9 महिलाओं, 4 बच्चों समेत 23 कश्मीरी पंडितों की हत्या हुई थी; टपलू-जस्टिस गंजू केस भी खुले

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme