असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों में केरलम, तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के सीएम अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं। वहीं, तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर दिख रहा है। 2 साल पुरानी एक्टर विजय की पार्टी TVK नंबर वन के तौर पर उभरी है। TVK कुल 234 सीटों में से 109 सीटों पर आगे चल रही है। सत्ताधारी DMK महज 60 सीटों पर बढ़त हासिल कर सकी है। तमिलनाडु के CM स्टालिन अपनी सीट कोलाथुर से पिछड़ गए हैं। वहीं, AIADMK 65 सीटों पर बढ़त के साथ दूसरे नंबर पर है। इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 राज्यों के नतीजों के बाद जश्न में शामिल होने के लिए शाम करीब 7 बजे BJP हेडक्वॉर्टर पहुंचेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। पिता पर केस किया, बच्चों के लिए स्कूल बनवाया, जानिए एक्टर विजय के बारे में… 4 राज्यों के चुनावी नतीजों से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
