देश के 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग जारी है। भाजपा 4 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है। कर्नाटक की दोनों सीटें- बागलकोट और दावणगेरे साउथ से कांग्रेस उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। भाजपा के उम्मीदवार महाराष्ट्र की राहुरी, त्रिपुरा की धर्मनगर, गुजरात की उमरेठ और नगालैंड की कोरिडांग सीटों पर आगे हैं। महाराष्ट्र के बारामती से NCP उम्मीदवार सुनेत्रा पवार आगे हैं। सुनेत्रा पूर्व डिप्टी CM अजित पवार की पत्नी हैं, जिनका 28 जनवरी 2026 को विमान हादसे में निधन हो गया था। उपचुनाव वालीं सभी 7 सीटें पूर्व विधायकों की मौत के कारण खाली हुई थीं। कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। गुजरात की लिमखेड़ा और महाराष्ट्र के बारामती और राहुरी सीट पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। उपचुनाव के नतीजों के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
