अजमेर में एक बार फिर पारा चढ़ने लगा है। बीते एक सप्ताह से आंधी और तेज हवाओं के कारण तापमान में जो गिरावट आई थी, उसमें अब बढ़ोतरी होने लगी है। बीते 24 घंटों के आंकड़ों को देखें तो न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। सोमवार सुबह साढ़े 5 बजे 25.6 डिग्री और 8 बजे 26.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री रहा, जबकि रविवार को यह 21.3 डिग्री था। अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री और शनिवार को 38.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट हो रही थी। मौसम विभाग के अनुसार, आंधी-बारिश का यह दौर अगले एक सप्ताह तक जारी रह सकता है। सोमवार को 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे आगामी दिनों में तापमान में फिर से गिरावट हो सकती है। अजमेर मौसम से जुड़ी 2 PHOTOS….
… अजमेर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… चोर ने पहले मंदिर में माथा टेका,फिर लोटा चुराया,VIDEO:पुजारी ने लाइव CCTV देखा तो पकड़ लिया, फिर पुलिस के हवाले किया अजमेर के जोंसगंज स्थित जय अंबे माता मंदिर में प्रवेश कर एक युवक ने पहले हाथ जोड़े और बाद में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुजारी ने वहां लगे सीसीटीवी में लाइव ये सब देखा और लोगों की मदद से उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। बाद में उसे रामगंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। पूरी खबर पढें
