अजमेर के जोंसगंज स्थित जय अंबे माता मंदिर में प्रवेश कर एक युवक ने पहले हाथ जोड़े और बाद में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुजारी ने वहां लगे सीसीटीवी में लाइव ये सब देखा और लोगों की मदद से उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। बाद में उसे रामगंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। मंदिर के पुजारी सुनील मिश्रा ने बताया कि मंदिर में पिछले कुछ समय से चोरी की वारदातें लगातार हो रही थीं। इससे परेशान होकर उन्होंने हाल ही में मंदिर में सीसीटीवी लगवा दिए और खुद निगरानी करने लगे। रविवार को मंदिर खुलने के बाद अपने मोबाइल से जब मंदिर के अंदर का सीसीटीवी चेक कर रहे थे, तो लाइव वीडियो में एक संदिग्ध युवक मंदिर में दिखाई दिया, जो चोरी करते हुए भी दिख गया। मंदिर के पुजारी सुनील मिश्रा ने बताया- चोर ने एंट्री करते ही प्रतिमा के सामने हाथ जोड़े और बाद में उसने मंदिर से लोटा उठाया। इसके बाद शिवजी को जल चढ़ाया और फिर लोटा अपनी जेब में डाल लिया। यह देखने के बाद पुजारी ने तुरंत ही आसपास के लोगों को सूचना दी और उसे पकड़ लिया। बाद में पुलिस भी पहुंची और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। वह खुद को कभी नगरा तो कभी धौलाभाटा का निवासी बता रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अब देखिए, चोरी से जुड़ी PHOTOS..
