राजस्थान समेत देशभर के उज्ज्वला गैस कनेक्शन उपभोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार ने नया नियम लागू किया है। अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को साल में कम से कम एक बार आधार बेस्ड बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर गैस रिफिल पर मिलने वाली सब्सिडी रोकी दी जाएगी। पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्रालय ने तेल कंपनियों को एक आदेश जारी कर इसे अनिवार्य रूप से लागू करने के लिए कहा है। मंत्रालय ने तेल कंपनियों उज्ज्वला योजना लाभार्थियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाने के लिए कहा है। मंत्रालय के आदेश के मुताबिक अगर लाभार्थी साल में 7 रिफिल लेने के बाद 8वीं रिफिल अगर बुक करवाता है तो उसे पहले वेरिफिकेशन करवाना जरूरी होगा, तभी उसे सब्सिडी की राशि मिलेगी। राजस्थान में 73 लाख उपभोक्ता राजस्थान में वर्तमान में तीनों तेल कंपनयिों के करीब 73 लाख उपभोक्ता उज्जवला कनेक्शन वाले हैं, जिनको केन्द्र सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जाती है। इन उपभोक्ताओं को सरकार साल में 9 सिलेंडर लेने तक ये सब्सिडी देती है। 30 जून तक करवाना अनिवार्य मंत्रालय ने उन उपभोक्ताओं के लिए 30 जून तक की समय सीमा तय की है, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद अब तक एक बार भी आधार आधारित बायोमेट्रिक केवाईसी नहीं करवाई है। तय समय सीमा तक वेरिफिकेशन नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी जून के बाद रोक दी जाएगी। इसलिए किया अनिवार्य सरकार की तरफ से गैस कनेक्शनधारियों की केवाईसी करवाई जा रही है। लम्बे समय से केवाईसी नहीं होने के कारण आज भी कई ऐसे कनेक्शन उन लोगों के नाम पर चल रहे हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जो उस स्थान से ट्रांसफर होकर कई दूसरी जगह जा चुके हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित करके सरकार एक नया फ्रेश डेटा तैयार करना चाहती है। — ये खबर भी पढ़ें… 5 दिन में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल महंगा:राजस्थान में भाव 110 के पार पहुंचा, जयपुर में पेट्रोल 108.91 और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की रेट में फिर बढ़ोतरी कर दी है। मंगलवार से ही नई रेट लागू हो गई है। पेट्रोल की कीमत करीब 94 पैसे और डीजल की कीमत करीब 91 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ी है। रेट बढ़ने के बाद राजधानी जयपुर में पेट्रोल का दाम 108.91 और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर हो गया है। (पूरी खबर पढ़ें) जयपुर में एक पंप पर डीजल का स्टॉक खत्म:दूसरी जगह सिर्फ प्रीमियम पेट्रोल बिक रहा; जोधपुर में लाइनें लगीं, उदयपुर-टोंक में 2 पंप बंद हुए पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के साथ राजस्थान में इनकी कमी का असर भी दिखने लगा है। जयपुर के गोपालपुरा बाईपास स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल नहीं मिल रहा है। पंप सुपरवाइजर का कहना है कि डीजल की सप्लाई लगातार कम हो रही है। (पूरी खबर पढ़ें)
