राजस्थान में हीटवेव के बीच तापमान में गिरावट देखने को मिली है। जैसलमेर, चूरू, बीकानेर, भीलवाड़ा कोटा समेत कई जिलों में तापमान सामान्य के आसपास या उससे कुछ नीचे आ गया। हालांकि, इन शहरों में लोगों को हीटवेव से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह इसी तरह की गर्मी रहने और 24 मई बाद राज्य में हीटवेव और सीवियर होने की चेतावनी जारी की है। वहीं, आज और कल उत्तर-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं आंधी चलने के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। मौसम की डिटेल नीचे बताएंगे, उससे पहले गर्मी में पानी बचाने के 11 तरीके जान लीजिए… गर्मियों में पीने, नहाने, खाना पकाने और साफ-सफाई में भी पानी की खपत बढ़ जाती है। इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज हम पानी स्टोर करने के आसान टिप्स समझेंगे। साथ ही जानेंगे- गर्मियों में पानी की किल्लत क्यों होती है और गर्मियों में घर में कितने पानी का स्टोरेज होना चाहिए? पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान मौसम से जुड़ी 2 PHOTOS… ये जिले सबसे गर्म रहे गर्मी से जुड़ी बड़ी अपडेट्स… श्रीगंगानगर सबसे गर्म: पिछले 24 घंटे में पूरे राज्य में दिनभर आसमान साफ रहा और सुबह से तेज धूप रही। जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के एरिया में हीटवेव का असर रहा। सबसे ज्यादा गर्मी श्रीगंगानगर जिले में रही, जहां का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आज बदल सकता है मौसम: मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का आज असर देखने को मिल सकता है। इसका असर 22 मई को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं और इन जिलों से लगते आसपास के एरिया में देखने को मिल सकता है। यहां हल्की बारिश की संभावना है। आगे कैसा रहेगा मौसम.. राजस्थान के बड़े शहरों के कैसा रहा मौसम जयपुर: राजधानी में गुरुवार दिनभर तेज धूप और हीटवेव का असर रहा। यहां दिन में कई इलाकों में सरफेस पर हल्की से मध्यम स्पीड की हवा चली। जयपुर में अधिकतम तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने जयपुर में अगले तीन-चार दिन इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है। उदयपुर: लेकसिटी में गुरुवार को भी गर्मी का असर बना रहा। शहर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर गर्म हवा के चलते लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह 12 बजे से पहले ही तेज गर्मी का असर महसूस होने लगा। कोटा: गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री रहा। तेज धूप और गर्म हवा से लोग बेहाल नजर आए। वहीं, अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में वनकर्मी जानवरों पर पानी का छिड़काव कर उन्हें गर्मी से राहत पहुंचाने में जुटे हैं। अलवर: गुरुवार को तेज गर्मी रही। दिन में तेज धूप ने लोगों को परेशान किया। इस दौरान तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। शाम के समय हल्की हवा भी चलने लगी। इसके बाद लोगों को राहत मिली। सीकर: पूरे शेखावाटी क्षेत्र में तेज गर्मी पड़ रही है। सीकर में भी पिछले एक सप्ताह से गर्मी का असर तेज है। अगले 3 दिन मौसम ड्राई रहेगा और गर्मी से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। सीकर में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री दर्ज किया गया। जोधपुर: गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। शहर में उमस का असर बना हुआ है। आने वाले चार से पांच दिन तापमान में ओर बढ़ोतरी होने के साथ ही हीटवेव चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है।
