Skip to content
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

Poltix Insight Poltix Insight Poltix Insight

तथ्य, विश्लेषण और भरोसा

  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • भारत
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • फाइनेंस
  • खेल
  • विज्ञान-टेक्नोलॉजी
  • सोशल
  • मत एवं विश्लेषण
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
खेल

वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट खेलने की चर्चा पर रहाणे बोले:युवा खिलाड़ी पर दबाव न डालें, IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी अंतर

By poltix_INS_admin
August 6, 2026 2 Min Read
Comments Off on वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट खेलने की चर्चा पर रहाणे बोले:युवा खिलाड़ी पर दबाव न डालें, IPL और इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी अंतर

भारत के पूर्व क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के टेस्ट करियर को लेकर अपनी राय रखी है। रहाणे का मानना है कि वैभव के टेस्ट करियर को लेकर अभी कोई भी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट और IPL में काफी अंतर है। रहाणे ने ‘स्टिक टू क्रिकेट’ पॉडकास्ट पर डेविड लॉयड, फिल टफनेल, एलिस्टेयर कुक और माइकल वॉन के साथ बातचीत में यह बात कही। वैभव को अपना नेचुरल गेम खेलने के लिए और मौके दिए जाने चाहिए। रहाणे ने 30 जुलाई को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था। भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी-20 खेल चुके रहाणे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर इस फैसले की जानकारी दी थी। रहाणे बोले- वैभव पर काफी बातें हो रही रहाणे ने कहा कि वह वैभव पर दबाव नहीं डालना चाहते क्योंकि लोग पहले ही उनके बारे में काफी चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा- IPL में 4-5 ओवर में 70 रन बनाना आसान हो सकता है, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट में वही लक्ष्य हासिल करना पूरी तरह अलग चुनौती है। वैभव जिम्बाब्वे के खिलाफ प्लेयर ऑफ द सीरीज बने वैभव सूर्यवंशी के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली सीरीज अच्छी नहीं रही थी। इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में डेब्यू करने वाले वैभव तीन मैचों में सिर्फ 42 रन ही बना सके थे। हालांकि जिम्बाब्वे दौरे पर उन्होंने वापसी की। जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने पहले टी-20 में अर्धशतक लगाया। दूसरे मैच में 20 रन बनाए। वहीं आखिरी मैच में 81 रनों की पारी खेली। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। पहली बार टॉप-50 रैंकिंग में पहुंचे जिम्बाब्वे के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के बाद ICC की ताजा टी-20 रैंकिंग में वैभव ने 230 स्थान की छलांग लगाई। वे 536 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दुनिया के 48वें नंबर के बल्लेबाज बन गए। वे पहली बार टॉप-50 में पहुंचे। IPL में उनकी परफॉर्मेंस और अवॉर्ड्स… ——————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… क्यों वर्ल्डकप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पा रही वेस्टइंडीज:टी-20 के कारण वनडे से फोकस हटा, कमजोर डोमेस्टिक स्ट्रक्चर; जानिए 5 कारण 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज का वनडे वर्ल्डकप 2027 के लिए सीधे क्वालिफाई करना मुश्किल लग रहा है। टीम 10वीं रैंकिंग पर है, उसे कट ऑफ डेट से पहले इंडिया के खिलाफ दो मैच खेलने हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Author

poltix_INS_admin

Follow Me
Other Articles
Previous

BCCI की रिव्यू मीटिंग टली:सेक्रेटरी सैकिया की तबीयत खराब, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के प्रदर्शन की समीक्षा होना थी

Next

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप का ड्रॉ जारी:सिंधु का मैच सोफिया से, आयुष वर्ल्ड चैंपियन से भिड़ेंगे; 17 अगस्त से नई दिल्ली में टूर्नामेंट

हाल की खबरें

  • महाराष्ट्र पहाड़ हादसा, परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था:यह सिर्फ अफवाह; घर में पारिवारिक विवाद को लेकर टेंशन में थे सभी
  • राहुल की CM फडणवीस से अपील-आदिवासी छात्रों से मिलें:लेटर लिखा- वे 10 दिन से भूख हड़ताल पर; पुणे में हॉस्टल स्टूडेंट ने बताई थीं समस्याएं
  • दावा-2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हो सकते हैं:संसदीय समिति के अध्यक्ष ने कहा- संविधान संशोधन और राज्यों की सहमति जरूरी
  • कर्नाटक हाईकोर्ट बोला- मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
  • पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:पुलिस ने रिवॉल्वर अड़ा इंजीनियर उठाया; बाबा रामपाल की किताबें बेचने पर विवाद; पूर्व राजदूत से मांगे नागरिकता के सबूत

हाल की टिप्पणियाँ

No comments to show.

समाचार संग्रह

  • August 2026
  • July 2026

श्रेणियाँ

  • Uncategorized
  • खेल

Contact Us:

Address:
267/463 SEC-26, PRATAP NAGAR,
SANGANER, JAIPUR,
RAJASTHAN - 302033

Phone: +91 99296 80280
Email: info@poltixinsight.com

About US:

Poltix Insight is an independent digital news platform delivering accurate, unbiased coverage of Indian politics, governance, elections, economy, and current affairs with reliable reporting and in-depth analysis.

Copyright 2026 — Poltix Insight. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme